बिलासपुर में 24 नवंबर को ‘राष्ट्रीय दीक्षांत व सम्मान समारोह 2026’ और ‘नन्हे सुरों की शाम’ की धूम, नशा मुक्ति अभियान का भी संगम

बिलासपुर। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) के शैक्षणिक एवं शोध प्रभाग NHICF अंतरराष्ट्रीय ज्ञान एवं शोध विद्यापीठ (अंतरराष्ट्रीय विद्यापीठ) के तत्वावधान में आगामी 24 नवंबर (मंगलवार) को ‘राष्ट्रीय दीक्षांत व सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से बिलासपुर के लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह के साथ ‘नशा मुक्त अभियान’ का संदेश भी जोड़ा गया है, जबकि कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘नन्हे सुरों की शाम’ होगा।

साहित्य, न्याय, शिक्षा और समाजसेवा की दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल

आयोजन में सम्माननीय अतिथियों के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं भाषाविद् डॉ. विनय कुमार पाठक (कुलाधिपति), पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी (कुलपति), ‘छन्द के छ:’ के संस्थापक एवं संचालक अरुण कुमार निगम, प्रयास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. सचिन यादव, शील साहित्य परिषद जांजगीर के सचिव विजय राठौर, सूर्यश शिक्षा उत्थान समिति के संरक्षक टी. सी. रत्नाकर तथा शिवसेना की अध्यक्ष रेवती यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
मुख्य पदाधिकारी एवं संरक्षक मंडल में डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव (सम कुलपति), विष्णु कुमार तिवारी (उप-कुलसचिव), डॉ. के. के. भण्डारी (शोध निदेशक), सलाहकार शिव प्रताप साव व शैलेंद्र सिंह कछवाहा, तथा मीडिया प्रभारी सुरेश काटेवार व आशीष खंडेलवाल शामिल हैं। आयोजन की रूपरेखा व समन्वय में कुलसचिव पंकज खंडेलवाल और फाउंडर मयूरी खंडेलवाल सक्रिय रूप से जुड़े हैं।

‘नन्हे सुरों की शाम’ में चमकेंगे बिलासपुर के उभरते बाल गायक

भारत सरकार से पंजीकृत न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) के बैनर तले शिक्षा, संस्कृति, कला और समाज सेवा के उद्देश्य से आयोजित ‘नन्हे सुरों की शाम’ में बिलासपुर के उभरते बाल सिंगर्स अपनी विशेष संगीतमय प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। इनमें छत्तीसगढ़ रत्न और उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित मा. तनिष्क वर्मा, सिंगर शौर्य कुमार करण, सिंगर शिवेन जांगड़े, सिंगर अर्जिता सिंह, छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित (उम्र 8 वर्ष) मंथशी खंडेलवाल तथा गेस्ट आर्टिस्ट लोक गायिका वंदिता साहू की प्रस्तुतियां प्रमुख रहेंगी। आयोजकों ने कला, संगीत और साहित्य प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर नन्हे कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर में 27 दिसंबर को सजेगा सुरों का महासंग्राम, छत्तीसगढ़ तलाशेगा अपनी ‘गोल्डन वॉयस’

    सप्त सुरम ट्रस्ट का राज्य स्तरीय सिंगिंग कॉन्टेस्ट—15 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों को मिलेगा बड़ा मंच, विजेता को ₹50 हजार का पुरस्कार बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की संगीत प्रतिभाओं के लिए दिसंबर का आखिरी सप्ताह खास होने जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छिपी गायन प्रतिभाओं को पहचान और बड़ा मंच देने के उद्देश्य से सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता “तिनक धिन्न धा – द गोल्डन वॉयस ऑफ छत्तीसगढ़, सिंगिंग कॉन्टेस्ट 2026–27” का बिलासपुर ऑडिशन 27 दिसंबर 2026 को आयोजित किया…

    Continue reading
    बिलासपुर: ईस्ट पार्क, ग्रैंड अंबा, सिल्वर ओक, दावते दिल्ली, डाउन टाउन, गुलमोहर और पौष्टिकम पर खाद्य विभाग का शिकंजा! औचक जांच में नमूने जब्त, कमियां मिलीं तो सुधार सूचना और सख्त निर्देश

    बिलासपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: नामी होटल-रेस्टोरेंटों में औचक जांच, विधिक नमूने जब्त; कई प्रतिष्ठानों को सुधार के निर्देश ‘सुरक्षित आहार हमर अधिकार’ अभियान के तहत 20 से अधिक बिंदुओं पर जांच, स्वच्छता से लेकर खाद्य भंडारण तक खंगाली व्यवस्था बिलासपुर। आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिलासपुर जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने शुक्रवार को “सुरक्षित आहार हमर अधिकार” अभियान के तहत होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों पर व्यापक औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *