बिलासपुर: 10 से भी अधिक स्वर्ण पदक कला विकास केंद्र बिलासपुर के नाम

बिलासपुर की बेटियों ने उज्जैन में लहराया बिलासपुर का परचम 

बिलासपुर: बीते दिन उज्जैन मध्य प्रदेश मे आयोजित 2 दिवसीय अखिल भारतीय नृत्य संगीत प्रतियोगिता नृत्योदय-2023 मे कला विकास केंद्र बिलासपुर के सभी प्रतिभागियों ने गुरु सुश्री वासंती वैष्णव एवं गुरु पं. सुनील वैष्णव के निर्देशन मे अपनी उत्कृष्ठ कला का प्रदर्शन किया एवं अनेकों पुरस्कार अपने नाम किए. कला विकास केंद्र के सब जूनियर वर्ग की छात्राओं में प्रथम आदया गुप्ता, तृतीय दिव्यनशी नंदा, साथ ही कला विकास केंद्र के युगल जोड़ी प्रज्ञा बेगौर एवं समृद्धि बेगौर प्रथम रहे। वहीं, जूनियर वर्ग में प्रांसि फुलर, प्रीनशी तिवारी, नित्या शुक्ला एवं लक्षित गौडा/प्रथम रहीं. इनके साथ ही प्रभनूर कौर सलूजा द्वितीय रही एवं सीनियर वर्ग मे दीपिका चौहान एवं/भूमि पंजवानी प्रथम रही. साथ ही युगल नृत्य में प्रांजलि गुप्ता और मानसी दगोरे द्वितीय साथ ही ओपन वर्ग मे मीनाक्षी महंत को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ ।

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *