बिलासपुर: तिफरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक पर साधा निशाना, कहा- अपने ही कार्यकर्ताओं को प्रवेश करा लूट रहे झूठी वाहवाही

बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के तिफरा में जनसंपर्क व कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात के दौरान बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने दर्जन भर कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रवेश कराने का दावा किया, जिस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपने ही कार्यकर्ताओं को गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश की झूठी वाहवाही लूट रहे हैं धरमलाल कौशिक.  उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा प्रवेश करने वालों में एक मात्र त्रिलोकी वर्मा ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री थे जिसे लगभग दो माह पूर्व पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए पद से हटा दिया गया था. इनके अलावा भाजपा प्रवेश करने वाले अन्य लोग पहले से ही भाजपा के कार्यकर्ता व समर्थक थे, जिन्हें गमछा पहनाकर बिल्हा विधायक कौशिक जी झूठी वाहवाही लूट कर झूठा माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं !

त्रिलोकी वर्मा
  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *