बिलासपुर: कैट के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा के नेतृत्व में उनकी टीम आईजी संजीव शुक्ला एवँ एसपी रजनेश सिंह से मिली, “एक शाम बिलासपुर पुलिस परिवार के नाम” में बतौर अतिथि शामिल होने का किया आग्रह

 कैट के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा एवं उनकी टीम से मिलकर गदगद हुए IG एवँ SP

 कैट के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा एवं उनकी टीम की सोच को सलाम कर रही बिलासपुर पुलिस 


बिलासपुर: कन्फ़ेड्रेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिलासपुर इकाई द्वारा यश पैलेस करबला रोड में एक शाम बिलासपुर पुलिस परिवार के नाम कार्यक्रम का आयोजन 2 मार्च दिन शनिवार को किया जा रहा है.

प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा व बिलासपुर अध्यक्ष किशोर पंजवानी कैट ने बताया कि शाम 5 बजे से 8 बजे तक कार्यक्रम होगा, जिसमें पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह मुख्य अतिथि होंगे. वहीं, बिलासपुर शहर के पुलिस अधिकारी भी सपरिवार शामिल होंगे.

आगे कार्यक्रम उद्देश्य के बारे में कैट बिलासपुर सचिव हिरानंद जयसिंह द्वारा जानकारी दी गई कि पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी दौरान अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाते, इसलिए कुछ फुर्सत के पल वे अपने परिवार के साथ बिताएं, इसलिए यह कार्यक्रम एक शाम बिलासपुर पुलिस परिवार के नाम से कराया जा रहा है, जिसमें आकर्षण बिंदु यह हैं कि कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों व उनके बच्चों द्वारा ही मंच में प्रस्तुतियाँ दी जायेंगी.

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कैट अध्यक्ष किशोर पंजवानी, सचिव हिरानंद जयसिंह, श्रीकांत पांडे,आशीष अग्रवाल, विष्णु गुप्ता, सुरेन्द्र अजमानी, अनिल गुप्ता, संजय मित्तल, सुशील छाबड़ा, राजेन्द सिंह परमजीत उबेजा, डॉ संजना तिवारी, सईदा वनक, बिंदु सिंह कुछुवाहा, डॉ. आराधना दास, निहारिका त्रिपाठी, पायल लाठ, भूमिका डोडेजा, पूजा अग्रवाल, नेहा दीप्ता, रेशु सिंह, फिरोज आलिम, प्रमोद वर्मा विप्लव साहू व अन्य लगे हुए हैं.

  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *