बिलासपुर: श्रीकांत वर्मा की 39वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

रेवती यादव बोलीं – श्रीकांत वर्मा एक सफल कवि, साहित्यकार और कुशल नेतृत्व के धनी थे

बिलासपुर। आज नगर के प्रमुख स्थान, प्रधान डाकघर के सामने स्थित वरिष्ठ साहित्यकार, कवि एवं राजनेता स्वर्गीय श्रीकांत वर्मा  की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के अनेक प्रबुद्धजन, समाजसेवी एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों ने श्रीकांत वर्मा के साहित्यिक, राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को साझा किया। समाजसेविका रेवती यादव ने कहा कि श्रीकांत वर्मा जी मूलतः बिलासपुर के निवासी थे, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और बिलासपुर का गौरव भी बढ़ाया। वे एक ओजस्वी कवि, निर्भीक पत्रकार, युगद्रष्टा साहित्यकार और सिद्धहस्त राजनेता थे। उनकी प्रसिद्ध काव्य कृति “मगध” आज भी साहित्य जगत में विशिष्ट स्थान रखती है।

रेवती यादव ने यह भी बताया कि वर्मा के पुत्र डॉ. अभिषेक वर्मा एक सफल व्यवसायी हैं, वहीं उनकी बहू श्रीमती इंका वर्मा विश्व स्तर पर सामाजिक कार्यों में संलग्न हैं। वे वर्ल्ड हंगर सोसायटी के माध्यम से समाज सेवा कर रही हैं, जिसमें उनकी पुत्री भी सक्रिय सहयोग दे रही हैं। इस प्रकार वर्मा परिवार आज भी समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।

इस श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से आदित्य यादव, प्रियंका यादव समेत कई राजनीतिक दल के नेता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *