बिलासपुर के बिल्डरों में मचा हड़कंप

कॉलोनी में गरीबों के लिए आरक्षित भूमि का सत्यापन कर दें रिपोर्ट : कलेक्टर

बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल बैठक में लंबित विभिन्न मामलों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने रिहायशी कॉलोनियों में गरीबों के आवास के लिए आरक्षित भूमि का सत्यापन करने को कहा है। उन्होंने सभी एसडीएम को जांच कर 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी है।

गौरतलब है कि बिल्डरों को अपनी कॉलोनी में 15 फीसदी भूमि गरीब लोगों के लिए आरक्षित रखने का प्रावधान है। कुछ कॉलोनियों में इस निर्देश का पालन नहीं होने की शिकायत मिली है। आरक्षित जमीन का एसडीएम सीमांकन कराएंगे। उन्होंने 3 किलोमीटर के दायरे में आवंटित ईडब्ल्यूएस भूमि को भी सत्यापित किया जाएगा। उन्होंने इस मामले को टीएल में दर्ज करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने रेड क्रॉस सोसायटी की सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। बताया गया कि इस साल अब तक 6.29 लाख रुपए सदस्यता शुल्क से रकम प्राप्त हुई है। उन्होंने सीएम जनदर्शन से मिले पत्रों का हर हाल में 3 सप्ताह में निराकरण करने को कहा है। 

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *