बिलासपुर: खसरा नंबर 993/1 की शासकीय भूमि अमृतलाल जोबन पुत्रा के थी कब्जे में, संबंधित क्षेत्र के हर साल संविधान की शपथ लेने वाले कोटवार, पटवारी और जिम्मेदार राजस्व अधिकारी संदेह के दायरे में

षड्यंत्रकारी अधिकारियों के साथ उनके गैंग के सदस्यों पर भी होना चाहिए दंडात्मक कार्यवाही 

मोपका का 2 एकड़ भूमि फिर से निगम के आधिपत्य में

सरकारी जमीन पर कर लिया गया था अतिक्रमण, पूर्व में की गई थी कार्रवाई 

बिलासपुर- मोपका में निगम को प. ह. न.29 तहसील व जिला बिलासपुर स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 993/1 रकबा 57.475 हेक्टर में से 6 हेक्टेयर उद्यान निर्माण हेतु शर्तों के अधीन आबंटन किया गया था। जिस पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। कलेक्टर अवनीश शरण और निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर कुछ महीने पहले उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाया गया था। उक्त भूमि में से अमृतलाल जोबन पुत्रा द्वारा कब्जा किए गए 2 एकड़ भूमि को आज शासकीय भूमि में दर्ज करते हुए नगर निगम के आधिपत्य में सौंप दिया गया जिसके बाद राजस्व विभाग और नगर निगम द्वारा उक्त भूमि पर फेंसिंग और बोर्ड लगाने की कार्रवाई की गई है। विदित है कि उक्त खसरा नंबर की जमीन पूर्व से विवादित रही है,जिसे जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई कर सुरक्षित किया गया है। उक्त लेख स्मार्ट सिटी के ऑफिशियल ईमेल से मिली विज्ञप्ति के आधार पर लिखा गया है।
  • Related Posts

    यूरोपीय संसद में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम: पेशीराम जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, गुरु रविदास की 650वीं जयंती का भव्य आयोजन

    बिलासपुर – भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक ताकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने जा रही है। भाजपा के आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक (छत्तीसगढ़) पेशीराम जायसवाल (डड़सेना) को यूरोपीय संसद, ब्रुसेल्स में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह औपचारिक निमंत्रण पोलैंड के यूरोपीय संसद सदस्य एवं विदेश मामलों की समिति (AFET) के सदस्य ग्रेज़ेगॉर्ज ब्राउन, अध्यक्ष – पोलिश क्राउन कन्फेडरेशन पार्टी, द्वारा प्रदान किया गया है।  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: भारत–यूरोप सभ्यतागत संवाद 18 फरवरी 2026 को यूरोपीय…

    Continue reading
    बिलासपुर: महाकुंभ के बाद अब लिंगराज मंदिर में गूंजेगी मास्टर तनिष्क वर्मा की भजन संध्या

    बिलासपुर/भुवनेश्वर: छत्तीसगढ़ की शान और पहचान बन चुके “छत्तीसगढ़ रत्न” से सम्मानित बाल कलाकार *मास्टर तनिष्क वर्मा* एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। महाकुंभ मेला प्रयागराज में अपनी भजन संध्या से श्रद्धालुओं का मन मोहने के बाद अब तनिष्क की स्वर लहरियां **विश्व प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर (उड़ीसा)** में गूंजेंगी। 15 फरवरी 2026 को लिंगराज मंदिर परिसर में उनकी विशेष भजन संध्या आयोजित होगी। महज 10-11 वर्ष की आयु में महाकुंभ जैसे विराट आध्यात्मिक मंच पर प्रस्तुति देने के बाद अब लिंगराज मंदिर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *