बिलासपुर: परिवर्तन-एक आशा की किरण की निःशुल्क ऑनलाइन अबेकस क्लास का सफल आयोजन

बिलासपुर: परिवर्तन-एक आशा की किरण संस्था की संस्थापिका प्रीति ठक्कर एवं किरण पाठक के नेतृत्व में निःशुल्क ऑनलाइन अबेकस क्लास का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र में बच्चों और बड़ों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

संस्थापिका प्रीति ठक्कर एवं किरण पाठक ने बताया कि बच्चों के आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई। इस निशुल्क क्लास का संचालन श्रीमती गीता नामदेव द्वारा किया गया, जिन्होंने बच्चों को अबेकस के उपयोग से कठिन गणितीय प्रश्नों को आसानी से हल करने की तकनीकें सिखाईं। इस सत्र ने बच्चों को तेज़ी और आत्मविश्वास के साथ गणना करने में सहायता प्रदान की।

कार्यक्रम के समापन पर प्रीति ठक्कर एवं किरण पाठक ने सभी प्रतिभागियों और श्रीमती गीता नामदेव का आभार व्यक्त किया। संस्था की यह पहल बच्चों की शिक्षा और उनके आत्मविकास में सहायक सिद्ध होगी।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *