रायपुर में साहू युवक–युवती परिचय सम्मेलन एवं विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 23 नवंबर को

रायपुर। शहर जिला साहू संघ रायपुर के तत्वाधान में इस वर्ष भी भव्य साहू युवक–युवती परिचय सम्मेलन एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 23 नवंबर 2025, रविवार को मां कर्मा धाम साहू समाज भवन, रायपुर में होने जा रहा है। इस आयोजन की तैयारी जिला अध्यक्ष केशव साहू की अगुवाई में जोरों पर है।

राष्ट्रीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. आकांक्षा साहू ने बताया कि—
“हमारा उद्देश्य समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाना है। इसी कड़ी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर इस बार और भी बड़े स्तर पर होगा।”

 मेगा उपस्थिति—विधानसभा से लेकर संसद तक

इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्र सरकार के राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, सांसद–विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक एवं समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे

मेगा मेडिकल टीम–200+ विशेषज्ञ डॉक्टर एक मंच पर!

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने साहू समाज के अनुभवी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की बड़ी टीम अपनी सेवाएं देंगी। जिनमें प्रमुख नाम—

  • राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. आशा गुप्ता
  • राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. आकांक्षा साहू
  • संगठन सचिव डॉ. विकास साहू
  • हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्णकांत साहू
  • डॉ. धीरेंद्र साहू, डॉ. चंद्रिका साहू, डॉ. संध्या साहू, डॉ. बबीता साहू
  • डॉ. गायत्री साहू, डॉ. प्रशांत साहू, डॉ. सिद्धार्थ साहू, डॉ. केशव साहू
  • डॉ. रूद्र साहू, डॉ. वोमिका गजपाल, डॉ. हेमंत साहू, डॉ. यंमक साहू
  • डॉ. तोषन साहू, डॉ. जीवनलाल साहू, डॉ. नीलकंठ साहू, डॉ. यती साहू
  • डॉ. अखिलेश साहू, डॉ. पल्लवी गोल्हानी, डॉ. गोपाल साहू, डॉ. दिव्यांशी साहू
  • डॉ. क्षितिज साहू, डॉ. लक्ष्मीकांत साहू, डॉ. पुष्कर साहू
    आदि बड़ी संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होंगे।

 सामाजिक एकता + स्वास्थ्य जागरूकता = विशाल आयोजन

यह कार्यक्रम न सिर्फ युवक–युवतियों के परिचय सम्मेलन को मजबूत करेगा बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का भी बड़ा माध्यम बनेगा।

📍 दिनांक: 23 नवंबर 2025 (रविवार)
📍 स्थान: मां कर्मा धाम साहू समाज भवन, रायपुर
📍 आयोजन: शहर जिला साहू संघ रायपुर

 

  • Related Posts

    रायपुर ई-मंडी फर्जीवाड़ा: कार्रवाई से आगे सवाल—कितनी मजबूत है डिजिटल मंडी व्यवस्था?

    रायपुर, 27 जनवरी 2026। कृषि उपज मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता और शासकीय राजस्व की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। नगरी कृषि उपज मंडी क्षेत्र के ग्राम घुटकेल स्थित थोक धान व्यापारी ‘शिवम ट्रेडर्स’ में ई-मंडी प्रणाली से जुड़ा गंभीर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जांच में 5,656 क्विंटल धान के अवैध परिवहन और दस्तावेजों में कूट रचना के प्रमाण मिलने पर प्रशासन ने फर्म को सीलबंद कर दिया है तथा संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी, नगरी के…

    Continue reading
    साहित्य महोत्सव रायपुर 2026 में छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् का कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह सम्पन्न

    रायपुर, 24 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित साहित्य महोत्सव रायपुर 2026 के अंतर्गत कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए साहित्यकारों और कवियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज (बिहार) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. राघवेन्द्र कुमार दुबे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *