बिलासपुर: श्रावण के दूसरे सोमवार पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुआ रुद्राभिषेक, पूर्व ISS रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया विशेष संबोधन

बिलासपुर: श्रावण मास के दूसरे सोमवार को ओंकारेश्वर महादेव मंदिर, सागा लेआउट, शुभम विहार में देवों के देव महादेव का संपूर्ण विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। भक्तों की आस्था और श्रद्धा से भरे इस आयोजन में भक्ति का माहौल संपूर्ण परिसर में व्याप्त रहा।

इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष एवं संरक्षक, पूर्व I.S.S. अधिकारी रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने रुद्राभिषेक उपरांत श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा, “यदि संपूर्ण भावों और श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया जाए तो निःसंदेह मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। योगीजन इस मास की प्रतीक्षा साधना की पूर्णता हेतु करते हैं, क्योंकि इस काल में प्रकृति और पुरुष की अनुकूलता साधना को सहज और सफल बनाती है।”

मंदिर के कोषाध्यक्ष  शंकर गेंदले ने कहा कि “भगवान शिव की पूजा करने से समस्त देवताओं की पूजा का फल प्राप्त होता है, क्योंकि वे देवों के देव महादेव हैं।”

पूजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि “श्रावण मास में की गई पूजा, विशेष रूप से रुद्राभिषेक, भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला होता है।” उन्होंने रुद्राभिषेक में सम्मिलित सभी श्रद्धालुओं का आभार भी व्यक्त किया।

इस धार्मिक अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिनमें श्रीमती ऊषा श्रीवास्तव, सोनिया गेंदले, विंदेश्वरी शर्मा, मोनिका साहू, रिचा साहू, शालू गेंदले और दिलीप मरकाम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *