बिलासपुर: जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू और पी दासरथी की भूमिका संदिग्ध

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभाग में घोटालों का अंबार

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खेल सामग्री खरीदी संदेह के दायरे में!

बिलासपुर : आजकल छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग की खबर लिखते समय हम भी असमंजस में रहते हैं कि कौन कौन से घोटालों की बात की जाए, जिस योजना की बात करें, चारों तरफ घोटाला ही घोटाला नज़र आता है। इसी कड़ी में एक बार फिर बिलासपुर में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में टेंट और खेल सामग्री खरीदी घोटाला सामने आया है।
आपको बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग को बिलासपुर में राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता 21 सितंबर से 24 सितंबर तक के आयोजन के लिए जिम्मेदारी दी गई थी। पूरे छत्तीसगढ़ से लगभग 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया था (बालक और बालिकाएं)। विभाग ने सारे आयोजन के लिए टेंट सामग्री और खेल सामग्री के लिए सीमित निविदा पद्धति के माध्यम से टेंडर किया। टेंट के साथ साउंड लाइट एवं खेल सामग्री में बेसबॉल, हॉकी के साथ अन्य सामग्रियों की खरीदी की प्रक्रिया की,जो घोटाले की जद में है।

हमेशा की तरह एक बार फिर जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर. साहू और सहायक संचालक पी. दासरथी की भूमिका संदिग्ध!

Table of Contents

आपको बता दें की स्कूल शिक्षा विभाग इस वक्त मुख्यमंत्री के पास है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अधिकारियों की मीटिंग में कड़े शब्दों में बोल चुके हैं कि अगर गड़बड़ी पाई गई तो सीधे बड़े अधिकारियों के ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी, स्कूल शिक्षा विभाग में एक के बाद एक घोटाले पर मुख्यमंत्री क्या कार्यवाही करतें हैं ये आने वाला समय बताएगा।

इस पूरी टेंडर प्रक्रिया को news hub insight के संवाददाता ने बड़ी बारीकी से जांच पड़ताल की तो पता चला की पूरी टेंडर प्रक्रिया और क्रय समिति ही संदेह के दायरे में है। टेंडर प्रक्रिया में कम दर वाली फर्म को भी ऑर्डर नहीं दिया गया। खेल सामग्री खरीदी मामले में अपनी चहेती फर्म को लगता है नियम के विरुद्ध ऑर्डर किया गया है। क्रय समिति ने बकायदा तुलनात्मक अध्ययन चार्ट भी बनाया, लेकिन इसमें भी घालमेल की तैयारी की सूचना आ रही है।
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि जिला शिक्षा अधिकारी टीकाराम साहू और सहायक संचालक पी. दासरथी घोटाले पर घोटाले कर रहे हैं, आने वाले समय में हम इनके घोटालों की भी बात बारीकी से करेंगे।
बहरहाल, बिलासपुर में हो रहे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगातार घोटाले को लेकर कलेक्टर अवनीश शरण को गंभीर हो कर जांच बैठानी चाहिए जिससे आने वाले समय में खिलाड़ियों का भला हो सके और इनका कैरियर संवर सके।
आने वाले एपिसोड्स में हम आपको ये बताएंगे कि बिलासपुर शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी टेंडर के दस्तावेजों के साथ कैसे छेड़ छाड़ करते हैं।
  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *