रायपुर :विष्णुदेव साय ने नक्सल घटनाओं पर मुख्य सचिव, डीजीपी को बुलाकर ली आकस्मिक बैठक, नक्सलियों से सख्ती से निपटने दिये निर्देश

सरकार बदलने से नक्सली बौखलाहट में, जल्द ही नक्सल समस्या पूरी तरह होगी खत्म: मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले में नक्सल घटना की कड़ी निंदा करते हुए शहीद जवान सुधाकर रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की है, साथ ही शहीद जवान के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत को व्यर्थ नही जाने देंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार बदलने के बाद से नक्सली बौखलाहट में है। हमारी सरकार नक्सल समस्या को केंद्र सरकार के सहयोग से पूरी तरह खत्म करेगी। नक्सली घटना के समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में मुख्य सचिव, डीजीपी एवं अन्य अधिकारियों की आकस्मिक बैठक ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन में तेजी लाये एवं उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं डीजीपी नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग करें।

उल्लेखनीय है कि सुकमा जिले में नक्सल घटना में जवान के शहीद होने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय में मुख्य सचिव, डीजीपी समेत उच्च अधिकारियों की आकस्मिक बैठक ली जिसमें खुफिया विभाग के बड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रायपुर ई-मंडी फर्जीवाड़ा: कार्रवाई से आगे सवाल—कितनी मजबूत है डिजिटल मंडी व्यवस्था?

    रायपुर, 27 जनवरी 2026। कृषि उपज मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता और शासकीय राजस्व की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। नगरी कृषि उपज मंडी क्षेत्र के ग्राम घुटकेल स्थित थोक धान व्यापारी ‘शिवम ट्रेडर्स’ में ई-मंडी प्रणाली से जुड़ा गंभीर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जांच में 5,656 क्विंटल धान के अवैध परिवहन और दस्तावेजों में कूट रचना के प्रमाण मिलने पर प्रशासन ने फर्म को सीलबंद कर दिया है तथा संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी, नगरी के…

    Continue reading
    साहित्य महोत्सव रायपुर 2026 में छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् का कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह सम्पन्न

    रायपुर, 24 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित साहित्य महोत्सव रायपुर 2026 के अंतर्गत कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए साहित्यकारों और कवियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज (बिहार) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. राघवेन्द्र कुमार दुबे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *