साहित्य महोत्सव रायपुर 2026 में छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् का कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह सम्पन्न
रायपुर, 24 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित साहित्य महोत्सव रायपुर 2026 के अंतर्गत कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए साहित्यकारों और कवियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज (बिहार) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. राघवेन्द्र कुमार दुबे…