रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का शुभारंभ, बिलासा देवी एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। फ्लाई बिग चार्टर कंपनी 19 सीटर विमानों के माध्यम से इन शहरों को जोड़ेगी। बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट, बिलासपुर पर विमान के आगमन पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। विमान का वाटर केनन सैल्यूट देकर स्वागत किया गया और यात्रियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया।

पहले दिन अंबिकापुर के लिए 17 यात्रियों ने टिकट बुक कराए। टिकटों की बेस प्राइस ₹1298 रखी गई। फ्लाइट सेवा गुरुवार, शुक्रवार, और शनिवार को दोपहर 12 बजे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट से अंबिकापुर के लिए उड़ान भरेगी। इस नई सेवा से तीनों शहरों के बीच संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *