रायपुर: राजधानी रायपुर में कॉलेज के लिए आबंटित 9 एकड़ बेशकीमती ज़मीन भ्रष्टाचार के ज़रिए बिल्डर राजेश अग्रवाल के सुपुर्द करने के मामले में कलेक्टर गौरव सिंह की नामज़द शिकायत एक्शन में आ गई है। एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला ने यह शिकायत भारत गणराज्य के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और सीबीआई/ईडी के निदेशक को भेजी है, जिसमें उन्होंने कलेक्टर गौरव सिंह पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
शिकायत में कुणाल शुक्ला ने आरोप लगाया कि कलेक्टर गौरव सिंह ने जानबूझकर और भ्रष्ट तरीके से यह कीमती ज़मीन बिल्डर राजेश अग्रवाल को देने की साज़िश रची। इसके साथ ही शुक्ला ने मांग की है कि इस घोटाले के मुख्य आरोपियों, कलेक्टर गौरव सिंह और बिल्डर राजेश अग्रवाल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए और इस ज़मीन पर कॉलेज का निर्माण हो, जैसा पहले तय किया गया था।
उन्होंने कलेक्टर गौरव सिंह की गिरफ्तारी की भी मांग की और यह सुनिश्चित करने की बात कही कि कॉलेज के लिए आबंटित ज़मीन पर केवल एक कॉलेज ही बनाया जाए, न कि किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए इसे निजी स्वामित्व में दिया जाए।
रायपुर, 27 जनवरी 2026। कृषि उपज मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता और शासकीय राजस्व की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। नगरी कृषि उपज मंडी क्षेत्र के ग्राम घुटकेल स्थित थोक धान व्यापारी ‘शिवम ट्रेडर्स’ में ई-मंडी प्रणाली से जुड़ा गंभीर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जांच में 5,656 क्विंटल धान के अवैध परिवहन और दस्तावेजों में कूट रचना के प्रमाण मिलने पर प्रशासन ने फर्म को सीलबंद कर दिया है तथा संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी, नगरी के…
रायपुर, 24 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित साहित्य महोत्सव रायपुर 2026 के अंतर्गत कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए साहित्यकारों और कवियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज (बिहार) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. राघवेन्द्र कुमार दुबे…