बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल: 6 आरोपी, नाम सिर्फ 2 – बाकी 4 की पहचान क्यों छुपाई?

इस प्रकरण में पुलिस ने ब्लर फोटो डाली, SSP रजनेश सिंह के आदेश भी दरकिनार

बिलासपुर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बाइक स्टंट और बिना नंबर वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने 6 बाइक और 6 युवकों को पकड़ा, लेकिन प्रेस विज्ञप्ति में सिर्फ 2 आरोपियों के नाम उजागर किए गए। बाक़ी 4 पर चुप्पी साध ली गई।

यही नहीं, पुलिस ने 6 युवकों की ब्लर फोटो जारी कर खानापूर्ति कर दी। सवाल ये है कि जब एसएसपी रजनेश सिंह ने पहले ही सभी अधिकारियों को स्पष्ट फोटो और आरोपियों की पूरी जानकारी सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं, तो फिर इन आदेशों की अवहेलना क्यों की जा रही है?

आरोपी

1. रितेश मोहन पिता स्व. रंजीत दास, निवासी पत्थलगांव, जशपुर

(मोटरसाइकिल एनएक्स 400 पल्सर क्रमांक CG-14 MU 1413)

2. विकास चौहान पिता मोहन कुमार चौहान, निवासी लैलूंगा, राजपुर, रायगढ़

(मोटरसाइकिल एनएक्स 400 पल्सर क्रमांक CG-14 MV 3134).

क्या पुलिस अब भी कुछ आरोपियों को बचा रही है?
क्या कार्रवाई सिर्फ दिखावे की हो रही है?

 रिवर व्यू क्षेत्र में खतरनाक स्टंट करने वाले और बिना नंबर प्लेट की बाइक चलाने वाले युवक न सिर्फ़ अपनी बल्कि जनता की जान से भी खेल रहे थे। ऐसे में अधूरी जानकारी और आधे-अधूरे सबूत जारी करना कहीं न कहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

जनता जानना चाहती है —

  • आखिर बाकी 4 युवकों की पहचान क्यों छुपाई गई?

  • नियमों के बावजूद धुंधली तस्वीरें क्यों?

  • क्या पुलिस आदेशों का पालन नहीं कर रही या किसी दबाव में काम कर रही है?

 इस मामले ने बिलासपुर पुलिस की पारदर्शिता पर बड़ा सवालचिह्न खड़ा कर दिया है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *