पार्ट-1 : बिलासपुर PWD संभाग-1 के अधिकारियों की मनमानी… साढ़े तीन साल से भुगतान अटका… टेंट व्यवसायी गिड़गिड़ाने को मजबूर…

साढ़े तीन साल से बकाया भुगतान, PWD के चक्कर लगाने को मजबूर टेंट व्यवसायी

बिलासपुर। लोक निर्माण विभाग (PWD) संभाग क्रमांक-1 के कारनामे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अचानक बनने वाले हर सरकारी कार्यक्रम में जिस टेंट व्यवसायी को बुलाया जाता है, वही अब अपने भुगतान के लिए दर-दर भटक रहा है।

बताया जाता है कि यह व्यवसायी विभाग की मंशानुरूप बेहतरीन काम कर देता है, लेकिन विडंबना यह है कि उसे पिछले साढ़े तीन साल से किए गए काम का एक पैसा भी नहीं मिला। हैरानी की बात तो यह है कि टेंट व्यवसायी का पंजीयन तक नहीं है, इसके बावजूद उससे काम कराया जाता है और भुगतान के नाम पर किसी पंजीकृत फर्म से बिल पास करवाया जाता है।

सूत्रों का कहना है कि बकाया भुगतान पाने के लिए यह व्यवसायी महीनों से PWD दफ्तर का चक्कर काट रहा है। कभी अधिकारियों से आश्वासन मिलता है, तो कभी फाइल का बहाना। सच यह है कि तीन साल से मेहनत की कमाई उसके पसीने से छलकते पंडालों और सजावट के साथ PWD के रिकॉर्ड में कैद होकर रह गई है।

प्रश्न यह है कि जब विभाग को काम कराने के लिए इसी व्यवसायी की याद आती है तो भुगतान के समय जिम्मेदारी से क्यों मुंह मोड़ लिया जाता है? शासन और विभाग की इस लापरवाही ने न सिर्फ सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं बल्कि भ्रष्टाचार और मिलीभगत की बू भी आने लगी है।

अब देखना यह है कि शासन-प्रशासन इस मामले में टेंट व्यवसायी को न्याय दिलाएगा या फिर उसकी मेहनत को यूं ही फाइलों में दबाकर रख देगा।

 

 

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *