‘माँ अरपा’ ने जीता बिलासपुर का दिल: विमोचन समारोह में साहित्यकारों और पत्रकारों का संगम
बिलासपुर। साहित्य सृजन समिति, भारतेंदु साहित्य समिति और साहित्याग्राम प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में साईं आनन्दम सभागार में ‘माँ अरपा’ काव्य संग्रह का गरिमामय विमोचन पारिवारिक और साहित्यिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक मुख्य अतिथि के रूप में तथा द्रोण पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ. अशोक पांडेय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित थे। साहित्यकार केशव शुक्ला की सद्य: प्रकाशित काव्य कृति ‘माँ अरपा’ का विमोचन एवं सम्मान समारोह 29 नवंबर 2025 की शाम साईं आनन्दम में हुआ।…

















