बिलासपुर। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पुलिस जवानों के सम्मान एवं नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “एक शाम पुलिस जवानों के नाम” देशभक्ति संगीत संध्या एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान “चेतना” का आयोजन आज 24 जनवरी 2026 को किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन देवकीनंदन चौक, बिलासपुर में संध्या 4.30 बजे से होगा।
इस विशेष आयोजन में अतुलनीय बिलासपुर – सुरक्षित बिलासपुर का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। देशभक्ति गीतों के माध्यम से जहां पुलिस जवानों के शौर्य और समर्पण को नमन किया जाएगा, वहीं नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम के सम्माननीय अतिथि के रूप में
- डॉ. संजीव शुक्ला, आईजी, बिलासपुर रेंज
- संजय अग्रवाल, कलेक्टर, बिलासपुर
- रजनेश सिंह, एसएसपी, बिलासपुर
- आर. जी. करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक)
- अनिल टाह(पूर्व बीडीए अध्यक्ष), डॉ. एल. सी. मढ़रिया, डॉ. विनोद तिवारी
विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
देशभक्ति संगीत संध्या में हरिहर ऑर्केस्ट्रा ग्रुप द्वारा देशप्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो दर्शकों में जोश और राष्ट्रभक्ति का संचार करेंगी।
इस कार्यक्रम का आयोजन शोभा टाह फाउंडेशन एवं हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
आयोजन में बिलासपुर पुलिस का विशेष सहयोग रहेगा।
आयोजन समिति
- भुवन वर्मा – संयोजक
- डॉ. शंकर यादव – सहसंयोजक
- किशोर दुबे – संयोजक
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुलिस जवानों का सम्मान करें और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनने का संकल्प लें।















