CG: अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे को एनआईएस पटियाला ने किया सम्मानित

विशेषज्ञ व्याख्याता एवं खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पंजाब में मिला सम्मान

पटियाला: भारत सरकार के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान (एन.आई.एस) पटियाला द्वारा आज एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे को बतौर विशेषज्ञ अतिथि व्याख्याता उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) कार्यों के सफल निष्पादन के लिए सम्मानित किया गया। मृणाल चौबे, जिन्होंने एन.आई.एस पटियाला से डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग में A ग्रेड के साथ टॉप रैंक प्राप्त किया, को इस विशेष अवसर पर आमंत्रित किया गया।

इस कार्यक्रम में संस्थान के हॉकी विभाग के प्रमुख अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि मृणाल चौबे की उपस्थिति से प्रशिक्षु कोचों को अत्यधिक लाभ होगा, क्योंकि उनके अंतरराष्ट्रीय अनुभव और उच्च-स्तरीय खेल समझ से उन्हें मार्गदर्शन मिलेगा। हॉकी विभाग के असिस्टेंट इंचार्ज रोहित कुमार ने मृणाल के व्यावहारिक और शैक्षणिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके अनुभव से राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान में अध्ययनरत भावी कोचों को अपने अध्ययन को जमीनी स्तर पर लागू करने में मदद मिलेगी।

मृणाल चौबे ने इस अवसर पर अपनी सफलता की कहानी साझा की और भविष्य के कोचों और खिलाड़ियों को प्रेरित किया। उन्होंने खेल में समर्पण और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया और कहा कि ये गुण उनकी अंतरराष्ट्रीय यात्रा में सहायक रहे हैं। अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने कहा, “खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने की आवश्यकता होती है।”

इस अवसर पर एम.एस.सी. विभाग के उच्च अधिकारी मनीष सर ने भी मृणाल चौबे की उपस्थिति से आगामी कोचों और खिलाड़ियों के निकट भविष्य में लाभान्वित होने की बात कही।

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *