- छत्तीसगढ़: आज कैट (CAIT) की रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक आहूत की गई थी, जिसमें कैट के हर जिले के पदाधारी बैठक में शामिल हुए. व्यावसायिक गतिविधियों में सक्रिय एवं व्यापारियों की समस्याओं को लेकर निरंतर तटस्थ रहते हुए युवाओं का नेतृत्व लगातार नमित सलूजा के द्वारा किया जा रहा है. जिसको देखकर कैट के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र दोषी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, बिलासपुर प्रभारी राकेश ओचवानी, प्रदेश युवा अध्यक्ष अवनीत सिंह ने एक राय होकर नमित को कैट युवा टीम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. नियुक्ति पर बधाई देने वालों में कैट के पदाधिकारी राजू सलूजा, किशोर पंजवानी, श्रीकांत पाण्डे, परमजीत सिंह उबेजा, हरदीप सिंह होरा, प्रमोद वर्मा, बिंदु सिंह कुशवाहा, रिशु शर्मा, राजेन्द्र सिंह, हीरानन्द जेयसिंघ, विष्णु गुप्ता, निहारिका त्रिपाठी सहित सैकड़ों कैट के सदस्य शामिल है.
- नमित ने इस मनोनयन के लिये प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र दोषी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, बिलासपुर प्रभारी राकेश ओचवानी, प्रदेश युवा अध्यक्ष अवनीत सिंह सहित शुभचिन्तकों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं विश्वास दिलाया कि पदाधिकारियों ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसको पूर्ण समर्पण भाव से निभाऊंगा.















