बिलासपुर: घुटकू निवासी कुलदीप लोनिया द्वारा 70 ट्रैक्टर रेत का अवैध खनन कर उसे सिंगारबाड़ी में किया गया डंप. सवाल उठता है कि तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह ठाकुर और संबंधित क्षेत्र के जनहितैषी बनने वाले होशियार नेता क्या कर रहे हैं?”. घुटकू के कुलदीप लोनिया ने 70 ट्रैक्टर रेत किया अवैध खनन, सिंगारबाड़ी में डंप — कलेक्टर अवनीश शरण बेखबर!. ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर अवनीश शरण आए एक्शन में

रोड किनारे डंप 70 ट्रैक्टर अवैध रेत जब्त

बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर ग्राम घुटकू में छापामार शैली में कार्रवाई कर 70 ट्रैक्टर डंप किए गए अवैध रेत को जब्त किया गया। राजस्व, खनिज और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। गौरतलब है कि कलेक्टर को ग्रामीणों ने वीडियो भेजकर मामले की शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने एसडीएम तखतपुर को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम शिवकुमार कंवर के मार्गदर्शन में मौके पर दलबल के साथ टीम पहुंचकर जांच की। पाया गया कि घुटकू निवासी कुलदीप लोनिया द्वारा अरपा नदी से अवैध रूप से खनन कर सिंगारबाड़ी में डंप किया गया है। उसने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। लिहाजा लगभग 70 ट्रैक्टर (210 घन मीटर) रेत को जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया। खनिज अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की गई।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: सिम्स स्वशासी समिति की 2026 की पहली बैठक संपन्न, शैक्षणिक व चिकित्सकीय सुविधाओं के विस्तार को मिली हरी झंडी

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर की स्वशासी समिति (प्रबंधकारिणी सभा) की वर्ष 2026 की प्रथम बैठक दिनांक 03 फरवरी 2026 को सायं 5 बजे सिम्स के नवीन काउंसिल कक्ष में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संभागायुक्त सह अध्यक्ष सिम्स स्वशासी समिति सुनील जैन ने की। बैठक में कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल एवं आयुक्त नगर निगम बिलासपुर प्रकाश कुमार सर्वे की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में सर्वप्रथम दिनांक 04 सितंबर 2025 को संपन्न पूर्व बैठक की कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन पर विस्तृत…

    Continue reading
    बिलासपुर: उर्मिला हाई स्कूल घुरू में वार्षिक उत्सव भव्यता के साथ संपन्न, सुनीता सक्सेना को मिला ‘ग्रामीण विकास शिरोमणि’ सम्मान

    बिलासपुर: घुरू स्थित उर्मिला हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्व हिंदी परिषद की विशेष सहभागिता रही, जिसके अंतर्गत विद्यालय की प्रतिभाओं, प्रबंधन और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदी परिषद के संयोजक, राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय पाठक रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदी परिषद छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बेनाफर, घुरू वार्ड की पार्षद कुसुम महाबली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *