बिलासपुर: तखतपुर में 451 करोड़ की विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन

बिलासपुर। तखतपुर ब्लॉक के जेएमपी शासकीय स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 451 करोड़ 25 लाख की लागत से 134 विकास कार्यों की घोषणाएं की। इनमें 143 करोड़ 90 लाख की लागत से 69 विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 307 करोड़ 35 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 65 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास शामिल है। उक्त जानकारी जनसंपर्क कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्राप्त हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 से बढ़ाकर 50 बेड का अस्पताल करने, चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये और बाबा गुरु घासीदास जयंती उत्सव के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा हुई है। साथ ही, 142 चयनित कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

 प्रमुख घोषणाएं

  • तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 बेड का अस्पताल।
  • तखतपुर चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़ की स्वीकृति।
  • करनकांपा हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नत किया गया।
  • बेलतरा के नगोई गांव में तहसील लिंक कोर्ट।
  • मोछ गांव में हाई स्कूल भवन निर्माण।
  • तखतपुर में फायर ब्रिगेड सेवा।

किसानों और महिलाओं के लिए बड़े कदम

  • किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान।
  • महतारी वंदना योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये।
  • तेंदूपत्ता की पारिश्रमिक दर 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपये की गई।

हितग्राहियों को लाभ वितरण

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 3,883 हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री और चेक वितरित किए।

जंगली क्षेत्रों में बाइक एंबुलेंस बनी संजीवनी- जनसंपर्क कार्यालय 

जनसंपर्क से मिली विज्ञप्ति के अनुसार, कलेक्टर अवनीश शरण की पहल पर शुरू की गई बाइक एंबुलेंस सेवा आदिवासी बहुल क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रही है। अब तक 5,000 से अधिक लोग इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं। चार पहिया वाहनों की पहुंच से बाहर क्षेत्रों में ये एंबुलेंस ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचा रही हैं।वन क्षेत्रों में प्रसव और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए यह सेवा तेजी से लोगों तक पहुंच रही है। यह सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क है और विशेष रूप से बैगा और बिरहोर जनजातियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इसके अलावा, बिलासपुर हवाई अड्डे से नाइट लैंडिंग सुविधा जल्द शुरू की जाएगी।

रामलला दर्शन योजना और तीर्थ यात्रा की योजना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 20 हजार से ज्यादा रामभक्त अयोध्या में रामलला के दर्शन कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही तीर्थ यात्रा योजना शुरू करेगी, जिसमें बुजुर्ग माता-पिता को तीर्थ कराने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *