बिलासपुर: खमतराई के खसरा नंबर 559 की शासकीय भूमि की सीमांकन रिपोर्ट पर मोहल्लेवासियों ने उठाए गंभीर सवाल

खमतराई के खसरा नंबर 559 की शासकीय भूमि के सीमांकन के दौरान आसपास के भूमि मालिकों को नहीं बुलाया गया और बना दी गई रिपोर्ट, राजस्व अधिकारियों का षड्यंत्र हुआ उजागर

खमतराई पटवारी ने राजस्व अधिकारी के आदेश की उड़ाई धज्जियां, बिना दस्तावेज पहुंचे मौके पर, नहीं की जांच

 

बिलासपुर: खमतराई के खसरा नंबर 559 की शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर जहां एक ओर राजस्व विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस जमीन के सीमांकन की प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सीमांकन के दौरान उन्हें गुपचुप तरीके से बाहर किया गया और सही प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सामान्य रूप से जब भी किसी भूमि का सीमांकन किया जाता है, तो आसपास के लोगों को सूचना दी जाती है और उनकी सहमति के लिए हस्ताक्षर लिए जाते हैं। लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ। जमीन से लगी दूसरे खसरों के जमीन मालिको का आरोप है कि उन्हें इस सीमांकन की जानकारी नहीं दी गई और न ही उनके हस्ताक्षर लिए गए। यहां तक कि जिन लोगों के हस्ताक्षर लिए गए, वे उस जमीन के अगल-बगल के क्षेत्र में रहते ही नहीं हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सीमांकन रिपोर्ट नियमों का उल्लंघन कर बनाई गई है।

मोहल्लेवासियों का आरोप
मोहल्लेवासियों ने कहा, “हमारे पास पूरी जानकारी है कि सीमांकन के समय कई लोग जो यहां के निवासी नहीं हैं, उनके दस्तखत लिए गए। यह पूरी प्रक्रिया संदेहास्पद है और किसी योजना के तहत की गई। हमें यह नहीं बताया गया कि यह प्रक्रिया कब हुई और हमसे क्यों संपर्क नहीं किया गया।”

नियमों का उल्लंघन
वहीं, कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि भूमि के सीमांकन के दौरान जो नियम हैं, उनके मुताबिक संबंधित अधिकारियों को स्थानीय लोगों को सूचित करना और उनके हस्ताक्षर लेना जरूरी होता है। इस प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाना चाहिए ताकि किसी भी विवाद से बचा जा सके। मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस बार इन नियमों की पूरी तरह से अनदेखी की गई है, और यह किसी के व्यक्तिगत फायदे के लिए किया गया हो सकता है।

अब तक की स्थिति
इस मामले में जब मीडिया ने संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की तो हड़कम्प मच गया और मोहल्लेवासियों के विरोध के बाद अब उच्च अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

इस पूरे घटनाक्रम से यह जाहिर होता है कि प्रशासन को भूमि सीमांकन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बनाए रखते हुए लोगों को उचित सूचना देना जरूरी है। अगर मोहल्लेवासियों के आरोप सही साबित होते हैं, तो यह प्रशासन की लापरवाही और नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला बन सकता है। 

 

बिलासपुर में उठ रहे सवाल

1- सनशाइन हॉस्पिटल को 5 मंजिला भवन निर्माण की अनुमति किसने दी?

2- खमतराई के खसरा नँबर 559 की शासकीय जमीन में संबंधित राजस्व अधिकारियों के रहते कब्जा कैसे हो गया?

  • Related Posts

    यूरोपीय संसद में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम: पेशीराम जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, गुरु रविदास की 650वीं जयंती का भव्य आयोजन

    बिलासपुर – भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक ताकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने जा रही है। भाजपा के आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक (छत्तीसगढ़) पेशीराम जायसवाल (डड़सेना) को यूरोपीय संसद, ब्रुसेल्स में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह औपचारिक निमंत्रण पोलैंड के यूरोपीय संसद सदस्य एवं विदेश मामलों की समिति (AFET) के सदस्य ग्रेज़ेगॉर्ज ब्राउन, अध्यक्ष – पोलिश क्राउन कन्फेडरेशन पार्टी, द्वारा प्रदान किया गया है।  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: भारत–यूरोप सभ्यतागत संवाद 18 फरवरी 2026 को यूरोपीय…

    Continue reading
    बिलासपुर: महाकुंभ के बाद अब लिंगराज मंदिर में गूंजेगी मास्टर तनिष्क वर्मा की भजन संध्या

    बिलासपुर/भुवनेश्वर: छत्तीसगढ़ की शान और पहचान बन चुके “छत्तीसगढ़ रत्न” से सम्मानित बाल कलाकार *मास्टर तनिष्क वर्मा* एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। महाकुंभ मेला प्रयागराज में अपनी भजन संध्या से श्रद्धालुओं का मन मोहने के बाद अब तनिष्क की स्वर लहरियां **विश्व प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर (उड़ीसा)** में गूंजेंगी। 15 फरवरी 2026 को लिंगराज मंदिर परिसर में उनकी विशेष भजन संध्या आयोजित होगी। महज 10-11 वर्ष की आयु में महाकुंभ जैसे विराट आध्यात्मिक मंच पर प्रस्तुति देने के बाद अब लिंगराज मंदिर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *