छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रंगमंदिर में 03 से 09 अप्रैल तक आयोजित नटरंग 2026 ऑल इंडिया नेशनल डांस, म्यूजिक एवं इंस्ट्रूमेंट प्रतियोगिता एवं फेस्टिवल* ने देशभर के कलाकारों का मन मोह लिया। इस भव्य आयोजन में प्रतिभाओं ने अपनी कला का ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा माहौल सुरों और तालों से गूंज उठा।
इस राष्ट्रीय मंच पर श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय, राजापारा रायगढ़ के प्रतिभाशाली छात्र अनंत नंदे और उनके ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर दिया।
गुरुओं की मेहनत लाई रंग
अनंत नंदे, महाविद्यालय के तबला गुरु दीपक साहू के शिष्य हैं, वहीं उन्होंने वरिष्ठ गुरु निमाई चरण पंडा से भी तबले की बारीकियां सीखी हैं। उनकी प्रस्तुति ने जजों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रतनपुर की टीम ने भी लहराया परचम
नाद ब्रह्म म्यूजिक अकादमी, रतनपुर के शिष्य गीता प्रसाद भट्ट और सौम्य प्रसाद लश्कर ने भी अपनी कर्णप्रिय तबला प्रस्तुति से सबका दिल जीतते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
संगत में भी दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक
सभी प्रतिभागियों के साथ संगत पर स्वयं गुरु दीपक साहू मौजूद रहे, जिसने प्रस्तुति को और भी प्रभावशाली बना दिया।
बधाइयों का तांता
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के संचालक शरद वैष्णव, समन्वयक रोशनी वैष्णव, गायन गुरु लाला राम लोनिया, रतनपुर अकादमी के संचालक जनक राम साहू, गुरु उत्तम तंबोली सहित सभी गुरुजनों, स्टाफ और अभिभावकों ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।















