सरकार की नई लीगल आर्मी तैयार! बिलासपुर हाईकोर्ट में 59 वकीलों की नियुक्ति, महाधिवक्ता कार्यालय में बड़ा बदलाव

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने हाईकोर्ट में पैरवी को लेकर बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। पूर्व महाधिवक्ता के इस्तीफे और दो दिन पहले अतिरिक्त महाधिवक्ता के रिजाइन के बाद शासन ने पूरी लीगल टीम को ही बदल दिया है। देर शाम जारी आदेश में पुरानी सभी नियुक्तियों को रद्द करते हुए 59 वकीलों की नई टीम का गठन किया गया है।

गत माह महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत के इस्तीफे के बाद विवेक शर्मा को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। इसके बाद अतिरिक्त महाधिवक्ता रणवीर सिंह मरहास ने भी पद छोड़ दिया। इन घटनाक्रमों के बीच आज सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए हाईकोर्ट में पैरवी के लिए नई लीगल ब्रिगेड उतार दी है।

🔹 59 वकीलों की दमदार टीम

नई टीम में शामिल हैं—

  • 6 अतिरिक्त महाधिवक्ता
  • 8 उप महाधिवक्ता
  • 17 शासकीय अधिवक्ता
  • 18 उप शासकीय अधिवक्ता
  • अतिरिक्त महाधिवक्ता

प्रवीन दास, आशीष शुक्ल, यशवंत ठाकुर, राजकुमार गुप्ता, गैरी मुखोपाध्याय, शशांक ठाकुर

🔹 उप महाधिवक्ता

संजीव पाण्डेय, विनय पाण्डेय, धर्मेश श्रीवास्तव, आनंद ददरिया, डॉ. सौरभ पाण्डेय, प्रसून कुमार भादुड़ी, दिलमंत रति मिंज, सुमित सिंह

(सूची में कुछ पुराने चेहरे भी शामिल)हाईकोर्ट में सरकार की मजबूत पकड़ की तैयारी

सरकार के इस फैसले को हाईकोर्ट में लंबित और महत्वपूर्ण मामलों की प्रभावी पैरवी से जोड़कर देखा जा रहा है। एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा के नेतृत्व में यह नई टीम शासन के पक्ष को मजबूती से रखने का काम करेगी।

कानूनी मोर्चे पर सरकार ने उतारी ‘लीगल फौज’ — हाईकोर्ट में अब दिखेगा नया तेवर।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *