बिलासपुर शहर में गूंजेंगी ग़ज़लें: 20 फरवरी को होगा राष्ट्रीय स्तर का ग़ज़ल प्रोग्राम “शाम-ए-ग़ज़ल”

6 साल की मयंशी खण्डेलवाल की गज़ल प्रस्तुति, सबको चौंकाएगी उसकी मासूमियत और हुनर

बिलासपुर। ग़ज़ल प्रेमियों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। शहर में जल्द ही नेशनल लेवल का ग़ज़ल प्रोग्राम “शाम-ए-ग़ज़ल” देवकीनदंन दीक्षित सभा भवन में 20 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम में उभरते ग़ज़ल गायकों की मौजूदगी रहेगी। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक कला संगम समिति के पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ठाकुर और परमवीर मरहास  ने मीडिया को दी । 

पदाधिकारियों ने बताया कि ग़ज़ल प्रेमियों की डिमांड पर आयोजित किए जा रहे इस प्रोग्राम का उद्देश्य लोगों को साहित्य, संगीत और ग़ज़ल की गहराई से जोड़ना है। “शाम-ए-ग़ज़ल” में श्रोताओं को ग़ज़ल की खूबसूरती, दर्द और मोहब्बत के एहसास से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

उभरते ग़ज़ल गायकों की प्रस्तुति 

जितेंद्र कुमार ठाकुर और परमवीर मरहास  से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में उभरते ग़ज़ल गायक अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। आयोजन समिति ने जानकारी दी है कि कार्यक्रम में आशा भोसले, गुलाम अली और मेहँदी हसन की गजलों  को पेश किया जाएगा। श्रोता यहां बेहतरीन शेरो-शायरी और सुरों की मिठास का आनंद उठा सकेंगे।

आयोजन की तैयारी जोरों पर

आयोजन समिति ने बताया कि “शाम-ए-ग़ज़ल” को शहर के प्रतिष्ठित स्थान देवकीनदंन सभा भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए शहरवासियों में खासा उत्साह है। 

संस्कृति और कला को बढ़ावा देने का प्रयास

“शाम-ए-ग़ज़ल” न केवल संगीत प्रेमियों को एक मंच प्रदान करेगा, बल्कि कला और संस्कृति के प्रसार का माध्यम भी बनेगा। यह कार्यक्रम ग़ज़ल की गहराई और उसकी जादुई प्रस्तुति का अनुभव करने का बेहतरीन मौका होगा।

तो तैयार हो जाइए! जल्द ही शहर में ग़ज़ल की अद्भुत शाम आपका इंतजार कर रही है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *