पूर्व आईएसएस रमेश चंद्र श्रीवास्तव को ‘साहित्य एवं समाजसेवी रत्न’ सम्मान, बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर

बिलासपुर। वरिष्ठ साहित्यकार, समाजसेवी और पूर्व ISS  रमेश चंद्र श्रीवास्तव को विश्व हिंदी परिषद, नई दिल्ली (भारत) की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा ‘साहित्य एवं समाजसेवी रत्न’ सम्मान से विभूषित किया गया है। यह सम्मान उन्हें साहित्यिक समीक्षा, आलोचना तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्ति पर श्री श्रीवास्तव ने कहा –

“भारत सरकार की सेवा से निवृत्त होने के बाद मैंने साहित्य की समीक्षा और आलोचना पर कुछ अकिंचन कार्य किए। छत्तीसगढ़ राज्य के विद्वानों तथा विश्व हिंदी परिषद नई दिल्ली द्वारा मेरे सृजन पर सहमति जताते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया, जो मेरे लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है। मैं सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं।”

इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों में कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ शामिल थीं, जिनमें –

  • छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति डॉ. चन्द्रभूषण वाजपेयी,
  • थावे विद्यापीठ विहार के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक,
  • विश्व हिंदी परिषद छत्तीसगढ़ इकाई की अध्यक्षा डॉ. संगीता बनाफर,
  • साहित्यसेवी डॉ. ए.के. यदु,
  • NHICF नेशनल प्रेस क्लब के संस्थापक पंकज खंडेलवाल और उनकी टीम प्रमुख रूप से शामिल रहे।

बिलासपुर स्थित सागा लेआउट, शुभम विहार निवासी श्रीवास्तव की यह उपलब्धि साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में प्रेरणादायक मानी जा रही है।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *