बिलासपुर: छत्तीसगढ़ पत्रकार महासंघ का गठन, विनय मिश्रा अध्यक्ष तो पंकज खण्डेलवाल बने महासचिव, बोले- न्यूज़ पोर्टल के पत्रकारों के हित के लिए भी लड़ी जाएगी लड़ाई

बिलासपुर : बुधवार को प्रेस ट्रस्ट भवन, ईदगाह चौक में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ पत्रकार महासंघ की का गठन किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए वरिष्ठ पत्रकार विनय मिश्रा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।

बैठक में अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। कोटा क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण सोमवंशी (डब्बू ठाकुर) को  उपाध्यक्ष, पंकज खंडेलवाल(वरिष्ठ पत्रकार) को महासचिव, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र कश्यप को कोषाध्यक्ष और हीराजी राव सदाफले को सहसचिव का कार्यभार सौंपा गया।

कार्यकारिणी में श्रीमती सृष्टि सिंह, सुधीर तिवारी, अनुज श्रीवास्तव, उमाकांत मिश्रा, राजेंद्र सक्सेना, सतीश साहू और अन्य वरिष्ठ पत्रकारों को भी शामिल किया गया।

 अध्यक्ष विनय मिश्रा ने अपने उद्बोधन में महासंघ के गठन का उद्देश्य पत्रकारों की एकता को मजबूत करना और उनके साथ हो रहे अन्याय व शोषण के खिलाफ आवाज उठाना बताया। उन्होंने यह भी कहा कि महासंघ वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय शशिकांत कोन्हेर के बताए मार्ग पर चलकर पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करेगा।

कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया और सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। बैठक में प्रमुख रूप से अजय द्विवेदी, भारतेंदु कौशिक, संतोष मिश्रा, नीरज शुक्ला, नरेंद्र सिंह, सतीश बाटवे, पिंटू दुबे, रितु साहू, भूषण श्रीवास, अनीश गंधर्व समेत 50 से ज्यादा पत्रकार उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ पत्रकार महासंघ के गठन से स्थानीय पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। यह संगठन पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और उनके खिलाफ हो रहे अन्याय को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *