बिलासपुर: महाकुंभ मेले में बजेगा सुरों का डंका, बिलासपुर के तनिष्क वर्मा और मुंबई की मधुमिता पॉल की प्रस्तुति 6 फरवरी को

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के उभरते बाल गायक मास्टर तनिष्क वर्मा अपनी सुरीली प्रस्तुति से महाकुंभ मेला, प्रयागराज में भक्तिमय समा बांधने के लिए तैयार हैं। 6 फरवरी को होने वाली भजन संध्या में तनिष्क वर्मा के साथ मुंबई की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मधुमिता पॉल भी अपनी गायकी का जादू बिखेरेंगी।

10 वर्षीय तनिष्क वर्मा छत्तीसगढ़ के उभरते हुए संगीत कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज से न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रयागराज के महाकुंभ मेले में उनकी प्रस्तुति को लेकर संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

महाकुंभ में भजन संध्या के इस आयोजन को लेकर तनिष्क वर्मा के परिवार और बिलासपुर के संगीत प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। तनिष्क की यह प्रस्तुति छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और संगीत परंपरा को एक बड़े मंच पर पहचान दिलाने का कार्य करेगी।

महाकुंभ में होगी भक्ति संगीत की गूंज
6 फरवरी को होने वाली इस भजन संध्या में संगीत के माध्यम से भक्ति और आध्यात्मिकता का संगम देखने को मिलेगा। तनिष्क वर्मा और मधुमिता पॉल की यह प्रस्तुति कुंभ में आए श्रद्धालुओं के लिए एक यादगार संगीतमय अनुभव साबित होगी।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *