रायपुर: GST निरीक्षकों को धमकी देने वाले मेसर्स योगेश कमर्शियल और मेसर्स जगन्नाथ कन्स्ट्रक्शन के संचालकों की सीएम साय ने निकाली हेकड़ी, दिए जांच के आदेश

CG: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर निरीक्षकों को शासकीय कार्य के दौरान व्यवसायियों द्वारा धमकाने की घटना को गंभीरता से लिया और इस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

राज्य कर जीएसटी विभाग द्वारा बोगस और संदिग्ध फर्मों की पहचान कर भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की जा रही थी। इसी क्रम में रायपुर स्थित मेसर्स योगेश कमर्शियल और मेसर्स  जगन्नाथ कन्स्ट्रक्शन के खिलाफ अनियमितता की शिकायत मिली थी। विभाग ने निरीक्षकों श्रीमती रितु सोनकर और होमेश वर्मा को भौतिक सत्यापन के लिए भेजा था, लेकिन दोनों व्यवसायियों ने निरीक्षकों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें धमकी दी।

मुख्यमंत्री साय ने इस कृत्य को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए। विभाग ने जीएसटी और कर अपवंचन के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर दोनों फर्मों के प्रतिष्ठानों पर जांच और जब्ती की कार्यवाही की। इसके साथ ही, शासकीय कार्य में व्यवधान डालने और अधिकारियों को धमकाने के आरोप में पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में शासकीय कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार को सहन नहीं किया जाएगा।

स्मार्ट सिटी ऑफिस से कांग्रेस के नेता पर षड्यंत्र कर FDR की चोरी का आरोप: सूत्र

स्मार्ट सिटी ऑफिस में कांग्रेस के एक नेता द्वारा षड्यंत्र करके FDR (फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद) की चोरी का मामला सामने आया है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है।

इस मामले को पत्रकार भास्कर मिश्रा, पंकज खंडेलवाल, और मनी शंकर पांडेय ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के संज्ञान में लाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने स्पष्ट किया कि दोषियों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

  • Related Posts

    रायपुर ई-मंडी फर्जीवाड़ा: कार्रवाई से आगे सवाल—कितनी मजबूत है डिजिटल मंडी व्यवस्था?

    रायपुर, 27 जनवरी 2026। कृषि उपज मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता और शासकीय राजस्व की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। नगरी कृषि उपज मंडी क्षेत्र के ग्राम घुटकेल स्थित थोक धान व्यापारी ‘शिवम ट्रेडर्स’ में ई-मंडी प्रणाली से जुड़ा गंभीर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जांच में 5,656 क्विंटल धान के अवैध परिवहन और दस्तावेजों में कूट रचना के प्रमाण मिलने पर प्रशासन ने फर्म को सीलबंद कर दिया है तथा संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी, नगरी के…

    Continue reading
    साहित्य महोत्सव रायपुर 2026 में छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् का कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह सम्पन्न

    रायपुर, 24 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित साहित्य महोत्सव रायपुर 2026 के अंतर्गत कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए साहित्यकारों और कवियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज (बिहार) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. राघवेन्द्र कुमार दुबे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *