CG: 16वां राज्य स्तरीय विकलांग युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न

रायपुर: राजधानी रायपुर के बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में 16वां राज्य स्तरीय निशुल्क विकलांग युवक-युवती परिचय सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत, मारवाड़ी युवा मंच रायपुर सेंट्रल, कान्यकुब्ज सभा व शिक्षा मंडल तथा सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सम्मेलन में कुल 288 पंजीयन हुए, जिनमें 170 युवक और 118 युवतियां शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान 12 जोड़ों का विवाह तय हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया। अध्यक्षता विकलांग चेतना परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विनय पाठक ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रायपुर उत्तर पुरंदर मिश्रा, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल और परिषद के चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर विनोद पांडेय उपस्थित रहे। भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

परिषद के अध्यक्ष सत्येंद्र अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन में तय होने वाले सभी जोड़ों का सामूहिक विवाह 1 मार्च 2026 को आशीर्वाद भवन रायपुर में निशुल्क संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित पंचम सामूहिक विवाह समारोह में 92 जोड़ों का विवाह हुआ था, जिसे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सहित ओडिशा, झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और मध्यप्रदेश से प्रतिभागी पहुंचे। दूर-दराज से आए युवक-युवतियों ने मंच पर अपनी शिक्षा, रुचि और अपेक्षाएं साझा कर भावी जीवनसाथी चुनने की इच्छा जताई। आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा गया।

  • Related Posts

    CG: सदन में गूंजा 100 एकड़ का मामला, लेकिन बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की विज्ञप्ति में ये बड़े सवाल गायब!

    बिलासपुर। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा विधानसभा में उठाया गया जमीन फर्जीवाड़ा मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गया है। विधायक ने नगर निगम, नगर एवं ग्राम निवेश (TCP) और राजस्व विभाग के अफसरों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। करीब 100 एकड़ जमीन पर टुकड़ों में ले-आउट पास कराने और सेवाभूमि को EWS के नाम पर स्वीकृत करने की बात कही। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में 50 शिकायतों की पुष्टि की और जांच कमेटी गठन का आश्वासन दिया।…

    Continue reading
    “संकल्प 2026: विकास का विज़न या वोट का समीकरण?”

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जब 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश किया, तो साफ था कि यह सिर्फ आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि राजनीतिक और आर्थिक दिशा तय करने वाला दस्तावेज है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह बजट “SANKALP” थीम के साथ आया है — यानी वादों को जमीन तक पहुंचाने का दावा। अब सीधे मुद्दे पर आते हैं — यह बजट छत्तीसगढ़ वासियों के लिए कितना फायदेमंद और कितना जोखिम भरा है?  किसान: सरकार का सबसे बड़ा दांव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *