बिलासपुर में CAT का ‘Business 3.0 – Vocal for Local’, व्यापारियों को मिलेगा सीधा फायदा

युवा शक्ति के साथ CAT बिलासपुर का नया अभियान, ‘कनेक्ट टू बिजनेस’ से मजबूत होंगे व्यापारी

बिलासपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के बैनर तले, बिलासपुर जिला इकाई द्वारा Connect to Business सीरीज़ के तहत Business 3.0 – Vocal for Local का आयोजन आज (12 सितम्बर) शाम 7 बजे होटल रेड डायमंड में किया जा रहा है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कैट बिलासपुर जिला अध्यक्ष किशोर पंजवानी, महामंत्री हीरानंद जेसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल और कैट यूथ अध्यक्ष नमित सलूजा ने संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि पिछली दो बैठकों के बाद सदस्यों के बीच लगभग ढाई करोड़ रुपये से अधिक का व्यापारिक लेन-देन हुआ है और उम्मीद है कि इस बैठक के बाद आपसी व्यापार और अधिक बढ़ेगा।

इस बार का आयोजन विशेष रूप से यूथ विंग कैट बिलासपुर की अध्यक्षता में कराया जा रहा है। अध्यक्ष किशोर पंजवानी ने कहा कि CAIT पूरे देश में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” और “स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग” जैसे अभियानों को आगे बढ़ा रहा है।

कार्यक्रम को लेकर कैट प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा ने कहा –
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान वोकल फॉर लोकल अभियान को कैट बिलासपुर नई ऊँचाइयों पर ले जा रहा है। यह अभियान न केवल व्यापारियों को जोड़ता है बल्कि स्थानीय व्यापार को भी मजबूती देता है।”

यूथ विंग अध्यक्ष नमित सलूजा ने बताया कि आयोजन की सफलता हेतु युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ा गया है और टीम पूरी मेहनत कर रही है।

आयोजन से बिलासपुर के व्यापारियों को सीधा लाभ होगा और व्यापार में ग्रोथ निश्चित मानी जा रही है।

  • Related Posts

    यूरोपीय संसद में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम: पेशीराम जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, गुरु रविदास की 650वीं जयंती का भव्य आयोजन

    बिलासपुर – भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक ताकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने जा रही है। भाजपा के आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक (छत्तीसगढ़) पेशीराम जायसवाल (डड़सेना) को यूरोपीय संसद, ब्रुसेल्स में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह औपचारिक निमंत्रण पोलैंड के यूरोपीय संसद सदस्य एवं विदेश मामलों की समिति (AFET) के सदस्य ग्रेज़ेगॉर्ज ब्राउन, अध्यक्ष – पोलिश क्राउन कन्फेडरेशन पार्टी, द्वारा प्रदान किया गया है।  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: भारत–यूरोप सभ्यतागत संवाद 18 फरवरी 2026 को यूरोपीय…

    Continue reading
    बिलासपुर: महाकुंभ के बाद अब लिंगराज मंदिर में गूंजेगी मास्टर तनिष्क वर्मा की भजन संध्या

    बिलासपुर/भुवनेश्वर: छत्तीसगढ़ की शान और पहचान बन चुके “छत्तीसगढ़ रत्न” से सम्मानित बाल कलाकार *मास्टर तनिष्क वर्मा* एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। महाकुंभ मेला प्रयागराज में अपनी भजन संध्या से श्रद्धालुओं का मन मोहने के बाद अब तनिष्क की स्वर लहरियां **विश्व प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर (उड़ीसा)** में गूंजेंगी। 15 फरवरी 2026 को लिंगराज मंदिर परिसर में उनकी विशेष भजन संध्या आयोजित होगी। महज 10-11 वर्ष की आयु में महाकुंभ जैसे विराट आध्यात्मिक मंच पर प्रस्तुति देने के बाद अब लिंगराज मंदिर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *