रायगढ़ में गूंजा कला-साहित्य का महाकुंभ: ‘वेद कला संगीत महोत्सव’ में देशभर के साहित्यकारों ने दी भावांजलि
रायगढ़, 13 मार्च 2026।क ला गुरु स्व. वेदमणि सिंह ठाकुर की जयंती के पावन अवसर पर लक्ष्मण कला-संगीत महाविद्यालय, रायगढ़ द्वारा आयोजित “वेद कला संगीत महोत्सव” का भव्य और गरिमामय आयोजन सेठ किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक संस्थान के सभागार में संपन्न हुआ। यह आयोजन रायगढ़ की समृद्ध कला-साहित्य परंपरा का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया, जिसकी गूंज दूर तक सुनाई देने वाली है। महोत्सव के द्वितीय साहित्यिक सत्र में थावे विद्यापीठ, गोपालगंज (बिहार) के कुलपति एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित…













