बिलासपुर से नर्मदा तट तक गूंजेगा शक्ति महायज्ञ: दशमहाविद्या-श्रीविद्या अनुष्ठान और भागवत कथा का विराट आयोजन
बिलासपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिला अंतर्गत साईंखेड़ा नगर के झिकोली स्थित नर्मदा तट पर भव्य दशमहाविद्या एवं श्रीविद्या महाअनुष्ठान का आयोजन होने जा रहा है। यह वृहद आध्यात्मिक आयोजन बिलासपुर निवासी धर्मभूषण डॉ. पं. श्रीधर गौरहा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न होगा। नर्मदा किनारे स्थित श्रीगुरुकृपा आश्रम में होने वाले इस अनुष्ठान के साथ ही गुजरात के मोरबी से पधार रही सुप्रसिद्ध कथावाचिका, अग्निपीठ अखाड़े की प्रथम महिला महामंडलेश्वर साध्वी माता कनकेश्वरी देवी द्वारा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भी आयोजन किया गया है।…








