रायपुर : छत्तीसगढ़ मंत्री-परिषद के बीच विभागों का बंटवारा
रायपुर: छत्तीसगढ़ मंत्री-परिषद के मध्य आज विभागों का बंटवारा किए जाने की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है, जो इस प्रकार है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय- सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग (जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं हुआ हो)। उप मुख्यमंत्री अरूण साव- लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा- गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और…

















