छत्तीसगढ़ में दलित युवक के साथ बर्बरता: निर्वस्त्र कर पीटा, पानी के लिए तड़पता रहा, गांव बना मूक दर्शक
सक्ती (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े रबेली में एक दलित युवक के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गईं। युवक को न केवल बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसे निर्वस्त्र कर अपमानित भी किया गया। इस दौरान वह बार-बार पानी के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल की शाम ग्राम देवगांव…

















