बिलासपुर: सुरेंद्र सिंह छाबड़ा के बेटे रौनक और सुरजीत सिंह खनुजा के बेटे अंशु पर FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

बिलासपुर: न्यूज़ हब इनसाइट की टीम को एक FIR की प्रति प्राप्त हुई, जिसके अनुसार, टिकरापारा निवासी लोहे के व्यापारी तुषार सलूजा उर्फ ऋषि के साथ बीती रात एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। घटना रात लगभग 12:45 बजे की है जब तुषार सलूजा, सिंधी ढाबा चकरभाठा से भोजन कर अपने घर लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, रास्ते में उन्हें उनके परिचित रौनक छाबड़ा का फोन आया, जिसमें उसने कहा कि मयंक गुप्ता का जन्मदिन मनाना है और उन्हें केक कटवाने के लिए विद्यानगर बुलाया गया। तुषार अपने मित्र रमन सलूजा के साथ वहां पहुंचे, लेकिन जैसे ही वे मयंक गुप्ता के निवास के पास पहुँचे, रौनक छाबड़ा और अंशु खनुजा ने उन्हें देखकर मां-बहन की अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया।

FIR की प्रति के अनुसार, जब तुषार ने इसका विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में तुषार को दाहिने हाथ, छाती और गर्दन पर चोटें आई हैं। घटना स्थल पर मौजूद उनके मित्र रमन सलूजा ने बीच-बचाव कर तुषार को हमलावरों से बचाया।

घटना के संबंध में तुषार सलूजा ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ BNS 2023 की धारा 296,351(2), 115(2), 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है ।

FIR COPY

1- 2- 3-

  • Related Posts

    यूरोपीय संसद में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम: पेशीराम जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, गुरु रविदास की 650वीं जयंती का भव्य आयोजन

    बिलासपुर – भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक ताकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने जा रही है। भाजपा के आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक (छत्तीसगढ़) पेशीराम जायसवाल (डड़सेना) को यूरोपीय संसद, ब्रुसेल्स में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह औपचारिक निमंत्रण पोलैंड के यूरोपीय संसद सदस्य एवं विदेश मामलों की समिति (AFET) के सदस्य ग्रेज़ेगॉर्ज ब्राउन, अध्यक्ष – पोलिश क्राउन कन्फेडरेशन पार्टी, द्वारा प्रदान किया गया है।  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: भारत–यूरोप सभ्यतागत संवाद 18 फरवरी 2026 को यूरोपीय…

    Continue reading
    बिलासपुर: महाकुंभ के बाद अब लिंगराज मंदिर में गूंजेगी मास्टर तनिष्क वर्मा की भजन संध्या

    बिलासपुर/भुवनेश्वर: छत्तीसगढ़ की शान और पहचान बन चुके “छत्तीसगढ़ रत्न” से सम्मानित बाल कलाकार *मास्टर तनिष्क वर्मा* एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। महाकुंभ मेला प्रयागराज में अपनी भजन संध्या से श्रद्धालुओं का मन मोहने के बाद अब तनिष्क की स्वर लहरियां **विश्व प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर (उड़ीसा)** में गूंजेंगी। 15 फरवरी 2026 को लिंगराज मंदिर परिसर में उनकी विशेष भजन संध्या आयोजित होगी। महज 10-11 वर्ष की आयु में महाकुंभ जैसे विराट आध्यात्मिक मंच पर प्रस्तुति देने के बाद अब लिंगराज मंदिर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *