बिलासपुर: सरकार बदलते ही एक्टिव दिख रहे एसपी संतोष सिंह

बिलासपुर: पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा पुलिस लाइन में तड़के सुबह जनरल परेड लिया गया। परेड निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारी के वर्दी, अनुशासन और परेड ज्ञान की जाँच की गई। जिसमें पांच अधिकारी कर्मचारी जो सर्वोत्तम वर्दी व अनुशासन में दिखे उनको प्रशंसा इनाम देकर प्रोत्साहित किए और कमी पाए जाने पर दो को छोटी सजा दी गई। लॉ एंड ऑर्डर में काम आने वाले टोलीवार स्क्वॉड ड्रील कराया गया जिसमें शस्त्र अभ्यास, संदेशपत्र के साथ सेल्यूट, दिशा बदल, स्क्वॉड बन, धीरे चाल व ट्रैफिक संकेत आदि का अभ्यास कराया गया। डॉग स्क्वॉड में उपस्थित डॉग मास्टरों से ट्रेक्टर और स्नेफ़र डॉग का अभ्यास कराया की डॉग द्वारा वीआईपी मूवमेंट, चोरी, हत्या और अन्य मामलों में डॉग के द्वारा किस तरह से कार्यवाही की जाती है का डेमो देखे तथा उनका रख रखाव सावधानी पूर्वक करने की हिदायत दिये। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग से मिली है।

कायदे से तो एसपी संतोष सिंह को यह सब बिलासपुर का चार्ज लेने के बाद से शुरू कर देना था; क्योंकि ये उनकी ड्यूटी का हिस्सा है. चलिए देर से सही, शुरुआत तो किये।

 

मिली जानकारी के अनुसार,संतोष सिंह द्वारा शासकीय वाहन का निरीक्षण किया गया, जिसमें रख रखाव,उचित मरम्मत, ड्राइवर डायरी, टूल्स और वाहन का निरीक्षण किया गया। बेहतर रख रखाव हेतु दिशा निर्देश दिये। आरआई भूपेंद्र गुप्ता को चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण और नेत्र परीक्षण कराने हेतु निर्देश दिये। वाहन चालकों का समय-समय पर प्रशिक्षण आयोजित कर रिफ्रेशर कोर्स आयोजित कर रख रखाव और अन्य बिंदु की जानकारी देने हेतु निर्देश दिये। सभी चालकों को किसी भी नशा से दूर रह कर ड्यूटी करने हेतु चेतावनी दी गयी। वाहनों में लोगों को मदद कर सकने के लिए फर्स्ट ऐड किट वितरण किया गया ताकि दुर्घटना, बलवा, क़ानून व्यवस्था और अन्य आपातकाल में चोट आदि से तत्काल उपचार किया जा सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परेड पश्चात ओ.आर. और गुज़ारिश सुना गया। छोटी गलती, अनुपस्थिति, अनुशासनहीनता जैसे प्रकरण का तत्काल निराकरण हेतु आरक्षक और प्रधान आरक्षक का ओ. आर पेशी में पेश कर प्रकरण का निराकरण किया गया और कर्चारियों का गुज़ारिश सुनकर समस्या का निराकरण के लिए संबधित अधिकारी और शाखा को निर्देशित किए। थाना चौकी ऑफिस पुलिस लाइन के अधिकारी कर्मचारी का रोटेस्टर वार अनिवार्य रूप से सम्मिलित करने और परेड लगातार जारी रखने हेतु निर्देश दिया गया जिससे अनुशासन बेहतर किया जा सके।

  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *