बिलासपुर: साहिल कश्यप बने दक्षिण मंडल अध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा

भाजपा युवा मोर्चा की सूची जारी

बिलासपुर। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा गुरुवार को बिलासपुर में नई संगठनात्मक सूची जारी की गई, जिसमें साहिल कश्यप को दक्षिण मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के साथ ही युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व साहिल कश्यप महामंत्री के रूप में संगठन की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ विधानसभा एवं नगरीय निकाय चुनावों में अपने मंडल से भाजपा को निर्णायक बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

साहिल कश्यप की सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकर्ताओं से सहज जुड़ाव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। युवा कार्यकर्ताओं में उनकी लोकप्रियता और ज़मीनी पकड़ को भी इस नियुक्ति का प्रमुख आधार माना जा रहा है।

भाजपा संगठन ने साहिल कश्यप को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दक्षिण मंडल और अधिक सशक्त होगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

आभार व्यक्त किया

अपनी नियुक्ति पर साहिल कश्यप ने बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर एवं शैलेंद्र यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा, समर्पण और कर्मठता के साथ निभाएंगे तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे।

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *