CG : राजस्व पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिष कुमार सार्वे सहित छह पटवारी जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार

जांजगीर /सिटी कोतवाली : शनिवार देर रात रमन नगर में चल रहे जुआ के हाई-प्रोफाइल अड्डे पर पुलिस की दबिश से प्रशासनिक गलियारों में भूचाल आ गया है। पुलिस ने राजस्व पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिष कुमार सार्वे सहित छह पटवारियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

लग्ज़री लाइफ का ‘जमीनी राजस्व’!

जिन पर गाँव की जमीन, खसरा-खतौनी और मुआवज़े का पूरा खेल निर्भर होता है…
वे खुद ताश की गड्डी में ज़िंदगी का खेल खेलते पकड़े गए!

जब्त सामान — सट्टे का करोड़ों वाला अंदाज़!

जब्त सामान अनुमानित मूल्य
नकद रुपये ₹40,000
मोबाइल फोन 06
चार पहिया वाहन 02
स्कूटी 02
अन्य सामान कुल मिलाकर लगभग ₹20 लाख

कौन-कौन गिरफ्तार? (पद देखकर चौंक जाएँगे)

  1. ज्योतिष कुमार सार्वे – कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, राजस्व पटवारी संघ

  2. हेमचंद तिवारी – पटवारी

  3. रवि राठौर – मकान मालिक व आरोपी

  4. उमेश कुमार पटेल – पटवारी

  5. गोविंद कांवर – पटवारी

  6. राहुल प्रताप सिंह – पटवारी

  7. देवेश अंबष्ट – पटवारी

  8. हरीश सिंह – पटवारी का निजी कंप्यूटर ऑपरेटर

‘फड़’ के तार कहाँ तक? पुलिस ने खोला चुप्पी से इनकार!

कोतवाली थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय के मुताबिक—

“काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं… सबूत मिलते ही छापा मारा गया।”

यह मामला आसानी से रफा-दफा होने वाला नहीं लग रहा…
क्योंकि…

SP ने दिया बड़ा बयान

एसपी विजय कुमार पांडेय बोले—

“किसी को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस।”

  • Related Posts

    CG: सदन में गूंजा 100 एकड़ का मामला, लेकिन बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की विज्ञप्ति में ये बड़े सवाल गायब!

    बिलासपुर। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा विधानसभा में उठाया गया जमीन फर्जीवाड़ा मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गया है। विधायक ने नगर निगम, नगर एवं ग्राम निवेश (TCP) और राजस्व विभाग के अफसरों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। करीब 100 एकड़ जमीन पर टुकड़ों में ले-आउट पास कराने और सेवाभूमि को EWS के नाम पर स्वीकृत करने की बात कही। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में 50 शिकायतों की पुष्टि की और जांच कमेटी गठन का आश्वासन दिया।…

    Continue reading
    “संकल्प 2026: विकास का विज़न या वोट का समीकरण?”

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जब 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश किया, तो साफ था कि यह सिर्फ आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि राजनीतिक और आर्थिक दिशा तय करने वाला दस्तावेज है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह बजट “SANKALP” थीम के साथ आया है — यानी वादों को जमीन तक पहुंचाने का दावा। अब सीधे मुद्दे पर आते हैं — यह बजट छत्तीसगढ़ वासियों के लिए कितना फायदेमंद और कितना जोखिम भरा है?  किसान: सरकार का सबसे बड़ा दांव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *