बिलासपुर: NHICF ने “एक राखी जवान के नाम” अभियान के तहत बॉर्डर पर तैनात सैनिकों को भेजीं राखियाँ

बिलासपुर।न्यूज हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) ने रक्षाबंधन के अवसर पर देश के सैनिकों के सम्मान में “एक राखी जवान के नाम” अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के लिए राखियाँ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के माध्यम से भेजी गईं।

NHICF के फाउंडर एंड डायरेक्टर पंकज खण्डेलवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को राखियों से भरा बॉक्स सौंपा। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति ने इस अभियान को और भी गरिमा प्रदान की।

इस प्रतिनिधिमंडल में

  • वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र वर्मा,
  • पत्रकार टिंकू बग्गा,
  • साहित्यकार संजय पांडे,
  • तथा दीपक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में कहा कि यह पहल केवल राखी भेजने की नहीं, बल्कि सैनिकों के प्रति समाज की आत्मीयता और कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम है।

NHICF के प्रतिनिधिमंडल ने कहा –

“हमारे जवान देश की रक्षा के लिए अपने परिवार से दूर रहते हैं। ये राखियाँ उनके लिए हमारे प्रेम और सम्मान का प्रतीक हैं।”

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने NHICF की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि

“ऐसी पहलें न केवल सैनिकों का हौसला बढ़ाती हैं, बल्कि समाज को भी जोड़ने का कार्य करती हैं।”

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *