बिलासपुर: नासिर खान एक बार पुनः बने बैंड एंड डिस्को लाइट व्यापारी संघ के अध्यक्ष

बैंड एंड डिस्को लाइट व्यापारी संघ का चुनाव संपन्न

बिलासपुर- बैंड एवं डिस्को लाइट व्यापारी संघ का चुनाव आज शांति पूर्वक संपन्न हुआ। बैंड एवं डिस्को लाइट व्यापारी संघ का चुनाव अध्यक्ष पद की नियुक्ति हेतु किया गया। जिसमें दो दावेदारों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। पहले प्रत्याशी के रूप नासिर खान पतंग छाप पर चुनाव चिन्ह लेकर चुनाव मैदान में उतरे। वहीं, दूसरा प्रत्याशी अमन कुलपहाड़ी ने तराजू छाप चुनाव चिन्ह लेकर प्रचार-प्रसार के किया।

दोनों प्रत्याशियों ने 10 दिन पूर्व से ही प्रचार-प्रसार में मतदाताओं के दुकान और घर जाकर अपने लिये वोट के साथ-साथ आशीर्वाद मांगा। वहीं, मुख्य चुनाव अधिकारी समीर अहमद, सहायक चुनाव अधिकारी ललित राव दनके द्वारा चुनाव बहुत ही शांति पूर्वक के साथ निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया गया।  शुक्रवार को हटरी चौक स्थित शांति लॉज में मतदान व मतगणना हुई। 12 से दोपहर 3 बजे तक मतदान किया गया। लंच के आधा घंटा के पश्चात मतगणना शुरू हुई। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर नासिर खान ने पुनः फिर जीत दर्ज कर विजयी हासिल की। वहीं, अमन कुलपहाड़ी को हार का सामना करना पड़ा। बिलासपुर में पहली बार बैंड एवं डिस्को लाइट व्यापारी संघ का चुनाव हुआ। जो बहुत ही रोमांचिक रहा। इस चुनाव को लेकर मतदातओं में काफ़ी उत्साह देखने को मिला और सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव के दौरान दोनों प्रत्याशियों के बीच जमकर टक्कर देखने को मिली। इस चुनाव में अपनी तरफ से दोनों प्रत्याशियों ने दम खम लगा दिया था।

अध्यक्ष नासिर खान ने सभी व्यापारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मेरी जीत का श्रेय सभी व्यापारी बंधु को जाता है और उनके द्वारा आशीर्वाद के रूप में पुनः मुझे अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करा कर सेवा करने का अवसर दिया। मैं निश्चित ही में इस पद पर खरा उतरकर अपनी जिम्मेदारी से निर्वहन करुंगा। पूरी लगन मेहनत के साथ हमेशा सभी व्यापारी भाइयों के हित के लिये तत्पर रहूंगा। उनके सुख दुःख में क़दम से क़दम मिलाकर चलूंगा। जीत के पश्चात विजयी हुए नासिर खान को सभी बैंड एवं डिस्को लाइट संघ के व्यापारी गणों द्वारा फूल माला पहनकर आतिशबाजी के साथ स्वागत विजयी जुलूस निकाला गया। जीत के बाद व्यापारियों में खुशी की लहर है।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *