बिलासपुर: महिला जागृति समूह ने लगाया समर कैंप, प्रीति ठक्कर ने उपयोगी सजावट के सामान बनाने का दिया प्रशिक्षण

बिलासपुर: महिला जागृति समूह  की संस्थापिका एवं अध्यक्ष डॉ.ज्योति सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन पर बालमुकुंद स्कूल की प्राचार्य श्रीमती निशा क्षत्रिय एवं समस्त विद्यालय परिवार के सहयोग से भारतीय नगर तालापारा बालमुकुंद स्कूल में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. उक्त जानकारी मीडिया को देते हुए समूह की अध्यक्ष डॉ. ज्योति सक्सेना एवं सचिव बिंदु सिंह ने कहा कि यह कैंप विद्यार्थियों के लिए काफी लाभकारी है और इस तरह कि अन्य गतिविधियाँ होते रहने से विद्यार्थियों में रूचि बढ़ती है.

दोनों ने कहा कि विद्यालय आने के प्रति एग्जाम के बाद पढ़ाई से हटकर गतिविधि रहना भी जरुरी है. इससे  एक नयी ऊर्जा मिलती है.

बालमुकुंद स्कूल के समर कैंप में महिला जागृति समूह की अध्यक्ष डॉ. ज्योति सक्सेना एवं सचिव बिंदु सिंह ने यह निर्णय लिया कि समूह की सखियाँ जिनकी रूचि एवं योग्यता जिस क्षेत्र में है वह बिलासपुर के स्कूलों में जहाँ समर केम्प लगे हैं वहाँ अपनी सेवा दें.

मिली जानकारी के अनुसार, समर कैंप में प्रशिक्षण, योगा, डांस, पेंटिंग, चित्रकला, रंगोली, मेंहदी, आर्ट एंड क्राफ्ट, कबाड़ से जुगाड़ कर उपयोगी चीजे बनाना इत्यादि अन्य गतिविधि रखी जा रही है. वहीं, लास्ट डे प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को गिफ्ट भी दिया जाएगा.

 पदाधिकारियों ने बताया कि 13अप्रैल आज बालमुकुंद स्कूल में महिला जागृति समूह की हस्त कला शिल्प तज्ञ प्रीति ठक्कर के द्वारा बच्चों को घर में रखे हुए सामान से आर्ट एंड क्राफ्ट के अंतर्गत उपयोगी सजावट के सामान बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, जो कि विद्यालय में सालभर कार्यकम होते हैं उनके लिए उपयोगी होगा. इसके साथ ही किरण पाठक ने भी योगा के टिप्स, योग कैसे कब करना चाहिए, म्यूजिकल योगा, एरोविक मैडिटेशन के विषय में जागरूक किया.

इस आयोजन में विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ, प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थी एवं प्रशिक्षक प्रीति ठक्कर, किरण पाठक, अश्विनी यादव विशेष रूप से उपस्थित रहीं. 

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *