बिलासपुर: लोफंदीवासियों का आरोप, मौत फ़ूड पॉइज़निंग से नहीं, बल्कि जहरीली शराब पीने से हुई

 बिलासपुर: कांग्रेस नेता विजय केशरवानी ने मीडिया को बताया कि  लोफंदी गांव में जहरीली शराब से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया की अगुवाई में जांच दल का गठन किया है। सोमवार को दूसरी बार कांग्रेस जांच दल ने लोफंदी का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की।

गांव में पसरा सन्नाटा, परिवारों की हालत दयनीय

विजय केशरवानी ने बताया कि जांच दल जब लोफंदी पहुंचा, तो गांव में मातम का माहौल था। पीड़ित परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है, कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल रहा। जांच दल ने राज्य सरकार से मृतकों के परिवार को अविलंब मुआवजा देने की मांग की है। यदि जल्द ही राहत नहीं मिली, तो जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले “पदयात्रा” निकालने की चेतावनी दी गई है।

जांच दल की रिपोर्ट में उठाए गए प्रमुख सवाल

कांग्रेस जांच दल ने इस मामले की विस्तृत पड़ताल की और कई सवाल खड़े किए:

  • जहरीली शराब पीने से कुल कितने ग्रामीणों की मौत हुई और कितने लोग अस्पताल में भर्ती हैं?
  • पहली मौत कब और किसकी हुई, पुलिस ने इसे किस कारण दर्ज किया?
  • क्या सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया या कुछ का अंतिम संस्कार बिना जांच के कर दिया गया?
  • पुलिस और प्रशासन को इस घटना की जानकारी कब मिली और क्या उचित कदम उठाए गए?
  • क्या अवैध शराब के कारोबार को पुलिस और आबकारी विभाग की शह प्राप्त थी?
  • अब तक कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया और क्या पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई?
  • क्या सरकार दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेगी या मामला दबाने की कोशिश हो रही है?

मुआवजा नहीं तो कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा

जांच दल के संयोजक विधायक दिलीप लहरिया, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक रश्मि सिंह, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक और कांग्रेस नेता राजेन्द्र साहू ने राज्य सरकार से मांग की कि मृतकों के परिवारों को तुरंत मुआवजा दिया जाए।

मृतकों में कोमल पटेल, बलदेव पटेल, देव कुमार पटेल, कन्हैया पटेल, कोमल देवांगन, शत्रुघ्न देवांगन, बुधराम पटेल, रामू सुनहरे और पवन कश्यप शामिल हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा नहीं दिया गया, तो कांग्रेस पदयात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।

 

महिलाओं की बाइट

  • Related Posts

    यूरोपीय संसद में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम: पेशीराम जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, गुरु रविदास की 650वीं जयंती का भव्य आयोजन

    बिलासपुर – भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक ताकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने जा रही है। भाजपा के आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक (छत्तीसगढ़) पेशीराम जायसवाल (डड़सेना) को यूरोपीय संसद, ब्रुसेल्स में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह औपचारिक निमंत्रण पोलैंड के यूरोपीय संसद सदस्य एवं विदेश मामलों की समिति (AFET) के सदस्य ग्रेज़ेगॉर्ज ब्राउन, अध्यक्ष – पोलिश क्राउन कन्फेडरेशन पार्टी, द्वारा प्रदान किया गया है।  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: भारत–यूरोप सभ्यतागत संवाद 18 फरवरी 2026 को यूरोपीय…

    Continue reading
    बिलासपुर: महाकुंभ के बाद अब लिंगराज मंदिर में गूंजेगी मास्टर तनिष्क वर्मा की भजन संध्या

    बिलासपुर/भुवनेश्वर: छत्तीसगढ़ की शान और पहचान बन चुके “छत्तीसगढ़ रत्न” से सम्मानित बाल कलाकार *मास्टर तनिष्क वर्मा* एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। महाकुंभ मेला प्रयागराज में अपनी भजन संध्या से श्रद्धालुओं का मन मोहने के बाद अब तनिष्क की स्वर लहरियां **विश्व प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर (उड़ीसा)** में गूंजेंगी। 15 फरवरी 2026 को लिंगराज मंदिर परिसर में उनकी विशेष भजन संध्या आयोजित होगी। महज 10-11 वर्ष की आयु में महाकुंभ जैसे विराट आध्यात्मिक मंच पर प्रस्तुति देने के बाद अब लिंगराज मंदिर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *