बिलासपुर: अंतरराज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख की चोरी का सामान बरामद

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर, राजनांदगांव और बिलासपुर जिलों में ज्वेलरी दुकानों से की गई लाखों की ठगी और चोरी के मामलों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बिलासपुर की सिटी कोतवाली पुलिस और ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) की संयुक्त टीम ने एक अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लगभग 22 लाख रुपये की चोरी का सामान बरामद किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं, जो उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के रहने वाले हैं। आरोपियों से 140 ग्राम सोने के जेवर (कीमत लगभग 14 लाख रुपये), 3 किलो चांदी के जेवर, 94 हजार रुपये नगद और चोरी में प्रयुक्त एक मारुति बलेनो कार बरामद की गई है।

घटना का विवरण
28 अप्रैल को बिलासपुर के गोलबाजार स्थित हिम्मत लाल ज्वेलर्स में दो महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं और नकली सोने के बदले में 42.3 ग्राम असली सोना व 13,572 रुपये की ठगी कर फरार हो गईं। घटना की रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सायबर सेल और कोतवाली पुलिस की टीम ने शहर व अन्य जिलों के 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। टेक्निकल इनपुट के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई और राजनांदगांव से महाराष्ट्र के भंडारा जिले तक उनका पीछा कर आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. प्रदीप सोनी (21 वर्ष), सुल्तानपुर, इलाहाबाद
  2. मालती सोनी (52 वर्ष), नैनी, इलाहाबाद
  3. पूनम सोनी (36 वर्ष), इलाहाबाद
  4. राहुल सोनी उर्फ मनीष (22 वर्ष), शांति पुरम, इलाहाबाद
  5. श्याम सोनी (35 वर्ष), इलाहाबाद

अन्य मामलों का भी हुआ खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने रायपुर के माँ बंजारी ज्वेलर्स (उरला) और राजनांदगांव के लक्ष्मी ज्वेलर्स में भी चोरी करना कबूल किया है। रायपुर और राजनांदगांव में इन अपराधों को लेकर भी संबंधित थानों में प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस टीम को सराहना
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में निरीक्षक अजहरउद्दीन, निरी. राजेश मिश्रा, निरी. विवेक पाण्डेय व अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी तत्परता और मेहनत को देखते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

प्रदेश में सराफा दुकानों में लगातार हो रही चोरियों को लेकर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से लगातार संपर्क में रहकर मामले के शीघ्र समाधान की अपेक्षा की थी, जिस पर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरोह का भंडाफोड़ कर सराहनीय कार्य किया।

अन्य घटनाओं की जांच जारी
गिरफ्तार आरोपियों से अन्य जिलों में हुई चोरी की घटनाओं व गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ जारी है।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading
    बिलासपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा फैसला: मई में होगा भव्य “दिव्यांग महोत्सव”, राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगा संदेश

    बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक प्रदीप हेल्थ केयर प्रा. लि., तेलीपारा बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए चल रहे सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की गई। बैठक शाम 6:50 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी मई माह में आयोजित होने वाले “दिव्यांग महोत्सव” को लेकर विशेष रूप से विस्तृत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *