बिलासपुर: हिन्दू पंजाबी महिला संस्था ने एक्यूप्रेशर, सुजोक एवं ऑरिक्यूलर चिकित्सा पद्ध्यति का निःशुल्क शिविर लगाया, 45 महिलाएं लाभान्वित…

बिलासपुर की सेवाभावी पंजाबी संस्था की सहयोगी हिन्दू पंजाबी महिला संस्था ने निःशुल्क एक्यूप्रेशर, सुजोक सह ऑरिक्यूलर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया . यह चिकित्सा शिविर 3 से 5 मई तक पंजाबी भवन, ईमलीपारा में आयोजित था . सिर्फ महिलाओं के लिये आयोजित इस शिविर में 45 महिलाओं का उपचार किया गया.

हिन्दू पंजाबी महिला संस्था की अध्यक्ष श्रीमती योगिता दुआ ने बताया कि शिविर में चार विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवायें दी जिसमें डॉ मानसी मलिक, डॉ चंद्रा लालवानी, डॉ अंजलि नागदेव और डॉ जसविंदर कौर प्रमुख हैं.

पंजाबी संस्था के अध्यक्ष अशोक ऋषि ने इस अवसर पर कहा कि संस्था “एक तंदुरुस्ती हजार नियामत” के ध्येय-वाक्य के साथ समुदाय और आस-पास के लोगों को निःशुल्क चिकित्सा जांच व उपचार के माध्यम से प्राथमिक और विशिष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करती रही है. इससे पहले भी संस्था द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं. उन्होंने कहा कि लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए पंजाबी भवन में ऐसी चिकित्सा पद्ध्यतियों का नियमित संचालन किया जायेगा .

डॉ मानसी मलिक ने बताया कि हिन्दू पंजाबी संस्था के इस तीन दिवसीय एक्यूप्रेशर, सुजोक सह ऑरिक्यूलर चिकित्सा शिविर में 45 महिलाओं को उपचारात्मक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गई. उन्होंने बताया कि एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्ध्यति वस्तुतः भारतीय चिकित्सा संस्कृति की धरोहर है और इसके नियमित अभ्यास से सभी प्रकार के रोग ठीक हो सकते हैं. उन्होंने अपने चिकित्सकीय सहयोगियों के साथ फ्रोजन सोल्डर, घुटनों का दर्द, माइग्रेन, थाईराइड, ब्लड प्रेशर, साइटिका, ओबीसिटी तथा अनेक प्रकार के स्त्रीजनित रोगों का ईलाज किया है. 

डॉ. मलिक ने बताया कि इस शिविर में मिक्स थेरेपी का प्रयोग किया गया. एक्यूप्रेशर के साथ सुजोक थेरेपी और विशेष रूप से ऑरिक्यूलर चिकित्सा पद्ध्यति के अच्छे नतीजे आये है और महिलाओं को बेहतर उपचार मिला है. ऑरिक्यूलर को इयर सीड थेरेपी भी कहा जाता है. यह परंपरागत मेडिसिन के सिद्धांतों पर आधारित है, जिसमें कान के बिन्दुओं में छोटे-छोटे बीज टेप करके ईलाज किया जाता है.

हिन्दू पंजाबी महिला संस्था के इस तीन दिवसीय शिविर में अध्यक्ष योगिता दुआ के अलावा शिखा सवन्नी, रत्ना हिंदुजा, नमिता ऋषि, चानी ऐरी, हर्ष बाला सग्गर, रमा ऐरी खास तौर पर मौजूद थीं.

  • Related Posts

    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading
    बिलासपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा फैसला: मई में होगा भव्य “दिव्यांग महोत्सव”, राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगा संदेश

    बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक प्रदीप हेल्थ केयर प्रा. लि., तेलीपारा बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए चल रहे सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की गई। बैठक शाम 6:50 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी मई माह में आयोजित होने वाले “दिव्यांग महोत्सव” को लेकर विशेष रूप से विस्तृत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *