स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, जांजगीर-चांपा से स्थानांतरण कर बिलासपुर DEO के विकल्प पर पदस्थापना
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दीपमाला यादव, व्याख्याता (एल.बी.), गणित को जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर के विकल्प पर पदस्थ करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से 6 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार श्रीमती दीपमाला यादव वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सरवानी (बम्हनीडीह), जिला जांजगीर-चांपा में व्याख्याता (एल.बी.) के पद पर कार्यरत थीं। अब उन्हें प्रशासनिक आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर के विकल्प पर पदस्थ किया गया है।
शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके नाम के सामने दर्शाए गए स्थान पर तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया जाता है।







