बिलासपुर: तीन दिवसीय राष्ट्रीय रंग संगम नाट्य महोत्सव 2024 के दूसरे दिन नाटक चोर का हुआ मंचन

बिलासपुर: संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से संगम नाटय समिति के द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय रंग संगम नाट्य महोत्सव 2024 मंगला चौक के पास नर्मदा नगर स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिभूमि के प्रबंधक प्रियंक सिंह परिहार शामिल हुए और वहीं, अध्यक्षता विशिष्ट अथिति सुनील चिपडे  ने की.

साथ ही इस महोत्सव में संस्था के द्वारा सम्मानित रंग विभूति डॉ. योगेंद्र चौबे को रंग भूमि सम्मान 2024 प्रदान किया गया.

आज के नाटक जानी चोर में मुख्य भूमिका में बैंनेडिक फ्रांसिस और मयंक यादव ने अहम किरदार निभाया, जो लोग को हास्य और व्यंग के माध्यम से बहुत असरदर बातों को दर्शक तक पहुंचने में सफल रहे।

मंच पर कलाकर की भूमिका में राम शरण वैष्णव, पायल साहू, लौसीफ कुरेशी,मनिशा,, रेखा पार्कर, दिलीप, वैष्णव, बाल मुकुद्, छन्नूदास, साहू, लोमन डेहरे,चंद्रशेखर वैष्णव, निखिल फुले, चिराग फुले थे.

वहीं, मंच पर हार्मोनियम में खुलास साहू, हेमंत साहू, तबलामें मोहनलाल साहू, बैंजो में भूषण नेलाम, ढोलक में महावीर साहू और गायन में मंजु, सरिता, दुर्गा, मँहरं साहू थे।

कार्यक्रम में रेखा पार्कर, प्रेरणा पार्कर, दुर्गा, राधिका गंधर्व ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी.

इस मौके पर रंग विचारक और सुधि दर्शक सुरेंद्र वर्मा, आदि मौजूद थे।

आज महोत्सव के अंतिम दिन में 3 मार्च को रचना मिश्र के निर्देशन में नाटक  शबरी, रंग त्रिवेणी, भोपाल के द्वारा मंचन किया जाएगा।

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *