बिलासपुर: चीफ जस्टिस ने मुआवजे की राशि बढ़ाने और चाइनीज मांझे की बिक्री पर कड़ा प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने चाइनीज मांझे से मासूम बच्चे की मौत और महिला अधिवक्ता के साथ हुई दुर्घटना को लेकर शासन की घोर लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बैंच ने इस जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान मुआवजे की राशि को बढ़ाने और चायनीस मांझे की बिक्री पर कड़ा प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया।

पहले हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार को जमकर लताड़ते हुए पूछा था कि, “राज्य सरकार के प्रतिबंध के बावजूद बाजार में चाइनीज मांझा कैसे उपलब्ध हो रहा है?” इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी पूछा कि एक 7 साल के बच्चे की जान चली गई और एक महिला अधिवक्ता घायल हुई, फिर भी सरकार ने कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया?

आज की सुनवाई में शासन की ओर से बताया गया कि मृतक बच्चे के परिजनों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया है, लेकिन चीफ जस्टिस ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “एक मासूम की मौत हुई है, और इस मामूली मुआवजे से क्या होगा? यह राशि बढ़ाई जानी चाहिए।” कोर्ट ने शासकीय अधिवक्ता से सवाल करते हुए पूछा कि, “कैसे यह जानलेवा मांझा बिक रहा है, जबकि इस पर प्रतिबंध है? इस पर सरकार को कड़ाई से कदम उठाने चाहिए।”

कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे। अब इस मामले की अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *